मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना
मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना
Share:

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। इस दौरान तिवारी ने कहा है कि सीएम केजरीवाल ने केंद्र को गुंडा कहने वाला जो बयान दिया उसे वे नीचतापूर्ण मानते हैं। मनोज तिवारी ने कहा कि यह बेहद दुखद है। दिल्ली के मुख्यमंत्री पद पर इस तरह का एक व्यक्ति बैठा है, जिसके विधायक पत्नी को मारते हैं औरत को छेड़ते हैं, घोटाला करते हैं। उनका कहना था कि आखिर क्या भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव ऐसे नेता थे? मनोज तिवारी ने कहा कि सीएम केजरीवाल ने अपने विधायकों की तुलना स्वतंत्रता सेनानी से की थी।

उन्होंने इसे स्वाधीनता संग्राम सेनानियों का अपमान बताया। इस मामले में सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि मथुरा के रामवृक्ष यादव और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक जैसे ही हैं। दरअसल सीएम केजरीवाल संवैधानिक व्यवस्था के विरूद्ध हैं। वे कहते हैं कि दिल्ली का विकास भाजपा ने ही प्रभावित किया है।

मगर यह तो बेहद नाटकीय बात है। उनका कहना था कि सीएम केजरीवाल का किसी भी संवैधानिक पद पर काबिज होना खतरनाक है। गौरतलब है कि केजरीवाल ने ईद पर कहा था कि उनके साथ अल्लाह है और वे किसी से डरते नहीं हैं। किसी को भी जेल भेजा जा सकता है। उन्होंने सबसे कह दिया और कहा कि भले ही किसी को भी डर लगे तो वह इस्तीफा दे सकता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -