कुछ दिन केजरीवाल के मुंह पर लगेगा फुल स्टाॅप
कुछ दिन केजरीवाल के मुंह पर लगेगा फुल स्टाॅप
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर उनके आलोचक आरोप लगाते रहे हैं कि वे बोलते काफी हैं। कई बार तो आलोचकों का कहना यह तक रहा कि वे सुबह, शाम मोदी जी, मोदी जी की रट लगाते हैं। हर बार बस मोदी जी, मोदी जी, मोदी जी। मगर अब आलोचकों को कुछ दिन सुस्ताने के लिए मिल जाऐंगे। दरअसल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कफ की परेशानी को लेकर चिकित्सालय में उपचार करवा रहे हैं।

बेंगलुरू के नारायण हेल्थ सिटी में उनका इलाज हुआ। जिसमें यह बात सामने आई कि उन्हें कफ की परेशानी रहती है। उनके मुंह और गले के भाग की बनावट में काफी मुश्किल है। चिकित्सक द्वारा कहा गया कि वे बीते 40 वर्षों से भी अधिक समय से कफ से परेशान हैं।

अब उनका आॅपरेशन किया जाना है। जिसके लिए वे कुछ समय तक बोल नहीं बोल नहीं पाऐंगे। दरअसल केजरीवाल की नाक बंद होने पर जब वे मुंह से सांस लेते हैं तो लार उनके मुंह की खाली जगह पर जमा हो जाती है बाद में यह कफ का रूप ले लेती है।

चिकित्सकों का कहना है कि मुंह में जो मांसपेशी होती है उसकी आकृति में बदलाव किया है जिससे केजरीवाल को परेशानी न हो। उनके स्वास्थ्य का अलगा निर्णय गुरूवार की जांच के बाद लिया जाएगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -