केजरीवाल के कार्टून ने मचाया बवाल
केजरीवाल के कार्टून ने मचाया बवाल
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार को दोषी ठहराया है। दरअसल उन्होंने केंद्र को राज्य का विकास प्रभावित करने और राज्य की कई योजनाओं को समर्थन न देने का आरोप लगाया है। मगर इस बार केजरी के विरोध का अंदाज़ निराला है। दरअसल इस बार उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ ट्विटर पर हमला बोला है। यही नहीं उनके इस ट्विट से हिंदूवादी संगठन और आमजन भी नाराज़ हो सकते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार केजरीवाल ने अपने ट्विटर हैंडल कर एक समाचार पत्र द हिंदू में छापा और एक कार्टून शेयर किया जिसमें जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में लगे देशद्रोही नारों की घटनाओं को लेकर निशाने साधे गए हैं। इसके माध्यम से वे विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं। स्थित यह रही कि उनके ट्विटर पर हैशटेग केजरीवालइन्सल्टहनुमान ट्रैंड करने लगा। भगवान हनुमान की ही तरह एक व्यक्ति को भगवा धारण हवा में उड़ते हुए दिखाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यह व्यक्ति कह रहा है कि काम हो गया है सर, सभी का ध्यान जेएनयू मामले में है। प्रधानमंत्री मोदी मेक इन इंडिया के मंच पर लगी आग में खड़े दर्शाए गए हें इस कार्टून को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोपों की बौछार लग गई। कोई इसे पोगी पोलिटिक्स कह रहा है तो कोई उन्हें धरती का बेकाम आदमी कहने लगा है। उन्हें किसी मुस्लिम पैगंबर के कार्टून बनाने की सलाह तक लोगों ने दी और देश व धार्मिक भावनाओं का मजाक उड़ाने के लिए उनकी आलोचना भी की। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -