केजरीवाल ने किया आश्रम फ्लाईओवर का उद्घाटन, ये लोग कर सकेंगे यात्रा
केजरीवाल ने किया आश्रम फ्लाईओवर का उद्घाटन, ये लोग कर सकेंगे यात्रा
Share:

नई दिल्ली: राष्ट्रिय राजधानी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आश्रम फ्लाईओवर पर हुए विस्तार का उद्घाटन कर दिया। इसे आज शाम से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। आश्रम फ्लाईओवर को DND से जोड़ा गया है। इस पर 1 जनवरी को काम आरम्भ हुआ था। यह 2 महीने से बंद था। फ्लाईओवर के आरम्भ होने के पश्चात् से दिल्ली और नोएडा के बीच आवागमन सरल हो जाएगा और जाम से बड़ी राहत मिलेगी। आश्रम फ्लाईओवर को शाम 5 बजे यह आम जनता के लिए खुल जाएगा। हालांकि, अभी केवल हल्के वाहन ही आश्रम फ्लाईओवर का उपयोग कर सकेंगे। बस-ट्रक सहित भारी वाहनों के एंट्री पर अभी रोक रहेगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आश्रम फ्लाईओवर खोलने को लेकर एडवाइजरी भी जारी की है।  

वही ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, नोएडा या डीएनडी से आने वाले और गुरुग्राम, चिराग दिल्ली, कालकाजी, खानपुर, ग्रेटर कैलाश, साकेत, एम्स, आईएनए एवं सफदरगंज की तरफ जाने वाले केवल हल्के वाहनों को बारापुला फ्लाईओवर लेने की सलाह दी जाती है। गुरुग्राम, चिराग दिल्ली, कालकाजी, खानपुर, ग्रेटर कैलाश साकेत, एम्स, आईएनए, सफदरजंग और धौल कुआं की तरफ आने वाले और सराय काले खां, गाजियाबाद, डीएनडी, नोएडा और ट्रांस यमुना क्षेत्रों की ओर जाने वाले हल्के वाहनों को बारापुला फ्लाईओवर की जगह आश्रम फ्लाईओवर लेने की सलाह दी जाती है। 

वही सराय काले खां की तरफ से आने वाले यात्रियों को आश्रम फ्लाईओवर उपयोग न करने की सलाह दी गई है। वे पहले की भांति ही अपनी यात्री जारी कर सकते हैं। भारी वाहनों जैसे बस-ट्रक अगले आदेश तक आश्रम फ्लाईओवर का उपयोग नहीं कर सकेंगे। आश्रम फ्लाईओवर के DND तक विस्तार के पश्चात् से नोएडा, गाजियाबाद से दक्षिण दिल्ली आने जाने वाले वाहनों को लाभ प्राप्त होगा। अभी इन मार्गों पर जाम से जूझना पड़ता है। फ्लाईओवर के विस्तार के पश्चात् जाम से मुक्ति प्राप्त होगी।

हैरतअंगेज! नाबालिग ने किया अपने भाई का अपहरण और फिर जो हुआ उसे जानकर दंग रह जाएंगे आप

श्री मणिकर्ण साहिब में पर्यटकों ने की गुंडागर्दी, वायरल हुआ वीडियो

भगवान हनुमान की प्रतिमा के सामने 'बिकिनी शो', वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -