केदारनाथ की भारी बर्फबारी में फंसे CM योगी आदित्यनाथ और त्रिवेंद्र सिंह रावत
केदारनाथ की भारी बर्फबारी में फंसे CM योगी आदित्यनाथ और त्रिवेंद्र सिंह रावत
Share:

देहरादून: केदारनाथ धाम में कपाट बंद होने से पहले ही जोरदार बर्फबारी हुई है। बताया जा रहा है बर्फबारी होने की वजह से केदारनगरी पूरी तरह से सफेद हो चुकी है। जी दरअसल बर्फबारी होने के कारण धाम में ठंड भी बढ़ चुकी है। इसी के साथ गांगोत्री धाम में भी भारी बर्फ बारी होने के बारे में कहा जा रहा है। जी दरअसल यहां धाम के कपाट बंद होते ही अचानक मौसम बदल गया और बर्फबारी आरम्भ हो गयी। ऐसे होने से समूची गंगा घाटी बर्फ से सफेद हो चुकी है।

अब भी केदारनाथ में भारी बर्फबारी हो रही है। वहीं इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केदारनाथ में ही फंसे हुए हैं। जी दरअसल दोनों मुख्यमंत्रियों को कपाट बंद होते ही 8:30 पर बद्रीनाथ के लिए उड़ना था लेकिन इस बर्फबारी के कारण ऐसा हो ना सका। अब वहां मौसम सही होने का इंतजार किया जा रहा है।

आप जानते ही होंगे कि आज उत्तर भारत समेत कई पहाड़ी राज्यों में भी मौसम अचानक बदल गया। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में हुई बर्फबारी और यूपी, दिल्ली, राजस्थान समेत कई राज्यों में रविवार को हुई बारिश के कारण तापमान नीचे आ चुका है। वहीं आज भी कई राज्यों में बारिश के संकेत है। मौसम विभाग का कहना है अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट देखी जा सकती है।

28 वर्ष बाद जेल से घर लौटे पिता के गले लगकर रो पड़ी बेटी

Coronavirus India: 24 घंटे में सामने आये 30583 नये मामले, 88,45,000 के पार हुआ आंकड़ा

'90% सफल वैक्सीन' बनाने वाले साइंटिस्ट ने कहा- 'अगले साल तक सामान्य होगी जिंदगी'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -