क्या स्क्रिप्टेड है 'KBC'? शो के करोड़पति ने किया खुलासा
क्या स्क्रिप्टेड है 'KBC'? शो के करोड़पति ने किया खुलासा
Share:

टीवी के चर्चित शो कौन बनेगा करोड़पति 15 को आखिरकार उनका पहला करोड़पति मिल गया है। कौन बनेगा करोड़पति 15 आरम्भ होने के साथ ही ख़बरों में बना हुआ है। शो का प्रत्येक एपिसोड बहुत दिलचस्प होता है। शो में हॉट सीट पर बैठे कर अमिताभ बच्चन प्रतियोगी से न सिर्फ सवाल करते हैं, बल्कि उनका हौसला भी बढ़ाते हैं। ऐसे में पिछले एपिसोड बेहद विशेष था। शो को जसकरण सिंह के रूप में उसका पहला करोड़पति मिल गया है। पंजाब के जसकरण ने आखिरकार अपना सपना पूरा कर लिया है। करोड़पति बनते ही जसकरण सोशल मीडिया पर छा गए हैं। 

जसकरण के 1 करोड़ जीतते ही अब सोशल मीडिया पर कौन बनेगा करोड़पति के स्क्रिप्टेड होने की चर्चा जोरों पर है, जिसका सच अब विजेता ने बताया। जसकरण सिंह के करोड़पति बनते ही सोशल मीडिया पर कई लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि शो स्क्रिप्टेड होता है। यही नहीं, लोगों ने यहां तक कहा कि निर्माता जानबूझकर उन्हीं परिवारों को बुलाते हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं। ऐसे में अब जसकरण ने अपने एक इंटरव्यू में इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। इसके चलते उनसे कई सवाल पूछे गए, जिसका जवाब जसकरण ने बड़ी ही बेबाकी से दिया। 

इसी के चलते चर्चा में जसकरण से पूछा गया कि क्या ये शो स्क्रिप्टेड होता है। इस पर उन्होंने कहा, 'प्रत्येक वर्ष करोड़ों लोग कौन बनेगा करोड़पति में आने के लिए प्रयास करते हैं। ये शो पूरी तरह से मेरिट पर बेस्ड है। इसका सभी राउंड निकालना कितना मुश्किल होता है, ये उन लोगों से पूछो जो इसके लिए ट्राई करते हैं। और जिन व्यक्तियों ने कभी इसके लिए प्रयास नहीं किया, वे इस प्रकार का दावा करते हैं।' बता दे कि जसकरण सिंह पंजाब के खालरा गांव के रहने वाले हैं। 21 वर्षीय जसकरण UPSC की तैयारी कर रहे हैं। उनके पिता पंजाब में एक छोटा सा खाने का बिजनेस करते हैं। 

"भारत" शब्द का अर्थ क्या है?, और भारत का नाम बदलने का क्या महत्व है?, जानिए

पब्लिसिटी स्टंट या असली मीटू कहानियां?

नन्हे बेटे को गोद में लिए नजर आए शोएब, दीपिका ने लुटाया प्यार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -