कश्‍मीर की आशा भोंसले राज बेगम का निधन
कश्‍मीर की आशा भोंसले राज बेगम का निधन
Share:

कश्मीर की आशा भोंसले के नाम से लोकप्रिय प्रसिध्द कश्मीरी गायिका का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। पिछले सात दशकों से करोड़ों प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध करने गायिका राज बेगम को पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। 

पारिवारिक सूत्रों ने राज बेगम के निधन की पुष्टि की। वो लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनके परिवार में दो बेटे, एक बेटी और नाती-पोते हैं। वर्ष 1927 में जन्मीं राज बेगम को 2002 में पद्मश्री से नवाजा गया और 2013 में उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार मिला। उन्होंने बचपन से ही गाना शुरु कर दिया था और बाद में वह विवाह समारोह में कार्यक्रम पेश करने लगीं। राज बेगम उन चुनिंदा कलाकारों में से थीं, जिन्होंने सबसे पहले वर्ष 1947 में रेडियो कश्मीर पर गीत गाये थे। उस समय रिकॉर्डिंग की कोई व्यवस्था नहीं थी और प्रत्येक कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होता था।

बेगम ने उस दौर में रेडियो पर गाना शुरु किया, जब गायिकी को अच्छे पेशे के रूप में नहीं देखा जाता था। अपनी गायिकी से वह कश्मीर घाटी में जाना पहचाना नाम बन गईं और उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों में अपनी प्रस्तुति दी।  

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -