'कश्मीर' बना ग्वालियर! वीडियो देख चौंक जाएंगे आप
'कश्मीर' बना ग्वालियर! वीडियो देख चौंक जाएंगे आप
Share:

ग्वालियर: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। राज्य के कई क्षेत्र में 30 से लेकर 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज आंधी तूफान के साथ वर्षा होगी। राज्य के 30 जिलों में वर्षा होगी, तो वहीं 9 जिलों में ओलावृष्टि की संभावना है। दक्षिण पश्चिम राजस्थान में बने चक्रवाती हवा के घेरे से मध्य प्रदेश के मौसम में परिवर्तन हुआ है। इस चक्रवात का प्रभाव मध्य प्रदेश से लेकर बांग्लादेश तक दिखाई दे रहा है। 17 मार्च को ओले गिरने के कारण ग्वालियर में कश्मीर सा दृश्य नजर आया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण पूर्वी राजस्थान में साइक्लोनिक सरकुलेशन भी निर्मित हो गया है। इस सिस्टम के चलते बनी ईस्ट वेस्ट टर्फ लाइन मध्य प्रदेश से होती हुई बांग्लादेश तक जा रही है। इसके चलते अरब सागर की नमी राज्य में पहुंच रही है तथा यहां का मौसम बदल रहा है। हवा और वर्षा के चलते कई जिलों में बिजली गिरने की भी संभावना है।

वही ग्वालियर में वर्षा के साथ ओलावृष्टि हुई। रानीघाटी, घाटीगांव, बरहाना, बढ़केगांव, सेकरा, पाठई, सभराई, बनेरी आदि गांव में ओलावृष्टि से गवालियर के कश्मीर जैसा दृश्य बन गया, सड़कें एवं खेते सफेद चादर में लिपटी दिखाई दे रहे थे। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के विदिशा, रायसेन, दतिया, खंडवा, गुना, अशोक नगर, मंदसौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, इंदौर, बुरहानपुर, खरगोन, टीकमगढ़, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, सतना, पन्ना, उमरिया, कटनी, रीवा, डिंडोरी, देवास, सीहोर, सागर ग्वालियर, मुरैना जिलों में तेज हवाओं के साथ वर्षा होगी। इन जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति के साथ वर्षा होने की संभावना है। वहीं, शिवपुरी, श्योपुर, रतलाम, शहडोल, सीधी, अनूपपुर, बड़वानी एवं उज्जैन में 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से तेज आंधी तूफान चलेगा। इस के चलते इन जिलों में मध्यम से तेज वर्षा होगी।

6 बच्चों के पिता के संग भागी दुल्हन, हैरान कर देने वाला है मामला

आदिवासी बच्ची से गैंगरेप केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला, 3 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा

'भेदभाव करता है इस्लामी कानून, हमें संविधान चाहिए..', शरिया के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची बुशरा अली

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -