करवाचौथ पर इन मन्त्रों के जाप से लंबी होगी पति की उम्र
करवाचौथ पर इन मन्त्रों के जाप से लंबी होगी पति की उम्र
Share:

हर साल करवाचौथ का पर्व मनाया जाता है। इस साल यह पर्व आज यानी 13 अक्टूबर को मनाया जाने वाला है। ऐसे में अगर आप अपने पति की लंबी उम्र चाहती हैं तो इन मन्त्रों का जाप करें। कहा जाता है यह वह मन्त्र हैं जिनके जाप से पति-पत्नी के बीच लड़ाइयां कम हो जाती है, समय अच्छा बना रहता है और पति की उम्र भी लंबी होती है। अब हम जानते हैं उन मन्त्रों के बारे में। 

* किसी भी शुभ काम की शुरुआत गणेश जी के ध्यान से होती है। इस वजह से करवा चौथ व्रत की पूजा करते समय सबसे पहले गणेश जी के मंत्र का जाप करें। जी दरअसल इस दिन ॐ गणेशाय नमः मंत्र का 11 या 21 बार जप से सौभाग्य की प्राप्ति होगी।

* करवा चौथ के दिन 'ॐ शिवायै नमः' मंत्र का जाप भी लाभदायक होता है। कहा जाता है ये मंत्र भगवान शिव का है, लेकिन इसके जप से माता पार्वती भी प्रसन्न होती हैं।

करवाचौथ पर पहने ये चोकर, दिखेंगी सबसे खूबसूरत

* 'ऊँ अमृतांदाय विदमहे कलारूपाय धीमहि तत्रो सोम: प्रचोदयात' मंत्र को पढ़ने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। कहा जाता है इसके जाप से जीवन में आ रहे कष्टों से भी छुटकारा मिल सकता है।

* चंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए 'ॐ सोमाय नमः' मंत्र का जाप करें। जी हाँ क्योंकि इससे मानसिक शांति मिलेगी। इसी के साथ ही पति-पत्नी में होने वाले मन-मुटाव भी कम होंगे।

* करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं को 'ॐ षण्मुखाय नमः' मंत्र का भी जाप करना चाहिए। इससे भगवान कार्तिकेय की उन पर कृपा होगी।

ऐसी महिलाओं को इस साल नहीं करना चाहिए करवाचौथ का व्रत वरना हो जाएगा अनर्थ

क्यों रखा जाता है करवा चौथ का व्रत, जानिए पौराणिक कथा

आलिया से लेकर कैटरीना तक इस साल अपना पहला करवाचौथ मनाएंगी ये अभिनेत्रियां

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -