कर्नाटक चुनाव: 'भाजपा ने कर्नाटक से लुटे 1.50 लाख करोड़..' प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी ने लगाए आरोप
कर्नाटक चुनाव: 'भाजपा ने कर्नाटक से लुटे 1.50 लाख करोड़..' प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी ने लगाए आरोप
Share:

बैंगलोर: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में इस समय चुनाव प्रचार चरम पर हैं। सभी प्रमुख दलों के शीर्ष नेता जनता को लुभाने के लिए कई तरह के वादे और दावे कर रहे हैं तो वहीं आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी जारी है। इसी बीच रविवार (30 अप्रैल) को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा पर गंभीर इल्जाम लगाए।    

रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक के खानापुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘भाजपा की सरकार ने कर्नाटक से 1.50 लाख करोड़ रुपए लूटे हैं। उन्होंने कहा कि ये लूट की, झूठ की सरकार है। इन पैसों से कर्नाटक में 100 AIIMS, बच्चों के लिए 30,000 स्मार्ट क्लासरूम, 30 लाख गरीबों के लिए घर बनाए जा सकते थे। बीजेपी ने हर स्तर पर लूटा है और प्रदेश की जनता को धोखा दिया है।

प्रियंका वाड्रा ने कहा कि भाजपा ने विधायकों को खरीदकर कर्नाटक में एक ऐसी सरकार का गठन किया, जिसकी नीयत शुरू से ही गलत थी। परिणाम ये हुआ कि राज्य में गवर्नेंस कम हो गया, सीएम बदले गए, विकास कार्य थम गए और भ्रष्टाचार हुआ। आज कर्नाटक की भाजपा सरकार 40 फीसद कमीशन सरकार के नाम से पहचानी जाती है। प्रियंका ने कहा कि इस चुनाव में महंगाई, बेरोजगारी मुद्दे हैं। यदि भाजपा के नेता जनता का ध्यान कहीं और आकर्षित करना चाहते हैं तो वो ये करें, हम नहीं करेंगे।

'MP की भाजपा सरकार ने प्रशासन का किया व्यवसायीकरण': दिग्विजय सिंह

Wrestlers Protest: पहलवानों के धरने के बीच ब्रजभूषण सिंह ने अखिलेश यादव को क्यों कहा धन्यवाद ?

यूपी निकाय चुनाव: मायावती ने खेला मुस्लिम कार्ड, कहा- सांप्रदायिक दलों की उड़ गई नींद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -