सड़क किनारे मिला IAS का शव
सड़क किनारे मिला IAS का शव
Share:

लखनऊ। उत्तरप्रदेश में एक आईएएस अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। दरअसल इस आईएएस अधिकारी की पहचान अनुराग तिवारी के तौर पर हुई। ये कर्नाटक कैडर के आईएएस अधिकारी थे। मिली जानकारी के अनुसार राजधानी के हजरतगंज में सड़क के किनारे उनका शव संदिग्ध अवस्था में मिला।

आईएएस अधिकारी के शव को सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डीएम सत्येंद्र सिंह और एसपी पहुंचे। आईएएस अनुराग तिवारी वर्ष 2007 बैच के अधिकारी थे और वे बेंगलुरू में फूड सिविल सप्लाईज़ एंड कंज़्यूमर्स अफेयर्स डिपार्टमेंट में कमिश्नर थे। उन्होंने उत्तरप्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से बीटेक किया था।

अब इस मामले में जांच की जा रही है कि उनकी मौत कैसे हुई। उनकी मृत्यु को लेकर उनके परिजन को जानकारी दी गई। इस घटना को बेहद गंभीर माना जा रहा है।

छोटे पैकेट का यह बड़ा धमाका विदेश में विस्फोट के लिए है तैयार

ये है इंडिया की सबसे सस्ती 5 कारें, जो है आपके बजट में!

भारत में सोने का आयात और मांग दोनों बढ़ी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -