कर्नाटकः पूर्व सीएम सिद्धारमैया को एक महिला ने सुनाई खरी-खोटी, जानें मामला
कर्नाटकः पूर्व सीएम सिद्धारमैया को एक महिला ने सुनाई खरी-खोटी, जानें मामला
Share:

बेंगलोरः कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया को एक अजाब स्थिति का सामना करना पड़ा। सिद्धारमैया कर्नाटक के बादामी में बाढ़ प्रभावित गांव का दौरा करने पहुंचे थे। जहां उन्हें एक महिला ने वोटबैंक की सियासत करने पर सड़क पर ही जमकर खरी-खोटी सुनाई। महिला ने सीएम सिद्धारमैया को वोटबैंक की राजनीति पर सवाल पूछते हुए कहा कि हमें बताया गया था कि अगर हम आपको वोट करेंगे तो हमें एक घर दिया दिया जाएगा। अब आपको हमारा वोट मिल गया है, लेकिन हमें घर नहीं मिला। वह घर अब हमें कौन देगा ?

जानकारी के लिए बता दें कि यह महिला कर्नाटक में आई बाढ़ से काफी परेशान लग रही थी। इस महिला ने मदद के लिए सीएम से गुहार लगाई थी। सीएम सिद्धारमैया को महिला ने वोट बैंक की राजनीति पर साधा। कर्नाटक में बाढ़ से मरने वालों की तादाद लगातार बढ़ रही है। 18 अक्टूबर 2019 से 23 अक्टूबर तक आज तक कर्नाटक में बाढ़ से मरने वालों का आंकड़ा 13 तक पहुंच गया है।

मालूम हो कि कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के कई इलाकों में भारी बारिश ने एक बार फिर से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। यहां बारिश की वजह से कई नदियां उफान पर हैं। बीते कुछ दिनों में उत्तरी कर्नाटक में भारी बारिश ने तबाही मचाई हुई है। इस वजह से कई नदियां, छोटी नदियां और नाले उफान पर हैं, जिससे इस साल अगस्त में आई बाढ़ की यादें ताज़ा हो गई हैं।

आरएसएस ने कांग्रेस को दी अपने राज्य में 'Nyay' लागू करने की चुनौती

सत्यपाल मलिक को बनाया जा सकता है जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का पहला उपराज्यपाल

कर्नाटकः बागी विधायकों की याचिका पर शीर्ष अदालत आज करेगी सुनवाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -