तेजस्वी प्रकाश संग रिलेशनशिप पर बोले करण कुंद्रा- 'लाइन क्रॉस नहीं...'
तेजस्वी प्रकाश संग रिलेशनशिप पर बोले करण कुंद्रा- 'लाइन क्रॉस नहीं...'
Share:

टीवी के जाने माने मशहूर अभिनेता करण कुंद्रा, अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश को डेट कर रहे हैं। दोनों बीते दो वर्षों से साथ हैं। खुश हैं और एक-दूसरे की इज्जत करते हैं। साथ में वेकेशन पर भी जाते हैं। वही हाल ही में अपने रिलेशनशिप को लेकर करण ने खुलकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि तेजस्वी के साथ वो कभी बंधा हुआ महसूस नहीं करते। फ्री बर्ड की भांति रहते हैं। घूमते हैं, फिरते हैं और साथ में पार्टी भी करते हैं। दोनों एक-दूसरे के काम की इज्जत करते हैं। इसी के साथ करण का कहना रहा कि वो स्वयं को और चीजों को लेकर अब श्योर रहने लगे हैं। 

आगे उन्होंने कहा- कोई भी रिलेशनशिप में लाइन क्रॉस नहीं करते हैं। तेजस्वी संग डेटिंग में मैंने सीखा है कि मुझे क्या पसंद है, क्या नहीं पसंद है और मुझे कहां रुकना है। मैं अब चीजों को डिसाइड करने लगा हूं। मैं तेजस्वी के साथ बंधा हुआ स्वयं को महसूस नहीं करता हूं। भगवान की कृपा रही तो दोनों शादी करेंगे। बाकी समय बताएगा।

आपको बता दें कि करण आजकल रियलिटी शो 'टेंपटेशन आइलैंड' की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। करण के साथ मौनी रॉय भी शो को होस्ट कर रही हैं। वहीं, बात यदि तेजस्वी की करें तो इनके पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। अक्सर ही तेजस्वी के फोटोशूट्स सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। दोनों के कई वीडियोस आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है।

नेशनल TV पर हुई ऐसी हरकत, देखकर लोगों ने कर दी शो बंद करने की डिमांड

दिवाली पर बिग बॉस के घर में होगा बड़ा धमाका, होगी इन 2 कंटेस्टेंट की वाइल्ड कार्ड एंट्री

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन को लेकर इस हसीना ने किया चौंकाने वाला खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -