प्रसाद की तरह बट रहे हैं देशद्रोह के आरोप, लेकिन DSP दविंदर सिंह पर नहीं लगा - कन्हैया कुमार
प्रसाद की तरह बट रहे हैं देशद्रोह के आरोप, लेकिन DSP दविंदर सिंह पर नहीं लगा - कन्हैया कुमार
Share:

रांची: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) नेता कन्हैया कुमार ने शुक्रवार को कहा है कि देशद्रोह के आरोप 'प्रसाद की तरह नि:शुल्क बांटे जा रहे हैं, लेकिन आतंकवादियों के साथ गिरफ्तार हुए एक DSP पर अब तक देशद्रोह का आरोप नहीं लगाया गया है। जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के पूर्व छात्र नेता जम्मू कश्मीर के ससपेंड DSP दविंदर सिंह का उल्लेख कर रहे थे।

उल्लेखनीय है कि कन्हैया कुमार पर भी चार साल पहले पहले देशद्रोह का आरोप लगा था। उन्होंने CAA-NPR-NRC के खिलाफ राज्यव्यापी 'जन गण मन यात्रा के दौरान एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, 'देशद्रोह के आरोप प्रसाद के जैसे नि:शुल्क बांटे जा रहे हैं…कर्नाटक में केवल एक नाटक के आधार पर स्कूली बच्चों को नामजद किया गया है। यह सब कुछ तब हुआ है जब एक पुलिस अधिकारी आतंकवादियों के साथ पकड़ा गया जिस पर अब तक यह इल्जाम नहीं लगाया गया है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि कन्हैया कुमार ने एक ट्वीट किया था जिसके बाद वे बुरी तरह ट्रोल हो गया। उन्होंने लिखा था कि 'हिन्दू होने और संघी होने में क्या फ़र्क़ है? हिन्दुओं के लिए धर्म आस्था है और संघियों के लिए धंधा।' इस पर लोग उन्हें स्वयंसेवक और वामपंथी का अंतर समझाने लगे।

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के एक बाघ ने ली महिला की जान

RBI का बड़ा ऐलान, अब आपको बदलवानी पड़ेगी अपनी चेक बुक, नहीं चलेंगे पुराने चेक

Gold Futures price: सोने की वायदा कीमत में आयी गिरावट, जानिये क्या रहा दाम

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -