Gold Futures price: सोने की वायदा कीमत में आयी गिरावट, जानिये क्या रहा दाम
Gold Futures price: सोने की वायदा कीमत में आयी गिरावट, जानिये क्या रहा दाम
Share:

वायदा बाजार में सोने की वायदा कीमतों में शुक्रवार को भी गिरावट देखने को मिल रही है। इसके अलावा एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुक्रवार को 12 बजकर 06 मिनट पर तीन अप्रैल 2020 की सोने की वायदा कीमत में 0.07 फीसद या 27 रुपये की गिरावट देखने को मिल रही थी। इसके अलावा भाव में इस गिरावट से तीन अप्रैल 2020 का सोने का वायदा भाव 40,324 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

इसके अलावा , पांच जून 2020 की सोने की वायदा कीमत की बात की जाए , तो इसमें भी शुक्रवार यानी 7 फरवरी को गिरावट देखने को मिल रही है। इस सोने में शुक्रवार को 12 बजकर 15 मिनट पर 0.17 फीसद या 68 रुपये की गिरावट देखी जा रही थी, जिससे इसका भाव 40,470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था| सोने की तरह ही चांदी के वायदा भाव में भी शुक्रवार को गिरावट देखने को मिल रही है। वही एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच मार्च 2020 की चांदी की वायदा कीमत में शुक्रवार दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर 0.31 फीसद या 145 रुपये की गिरावट देखी जा रही थी।

वही इस गिरावट से पांच मार्च 2020 का चांदी का वायदा भाव 46,075 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। वैश्विक स्तर की बात की जाए , तो ब्लूमबर्ग के अनुसार , सोना शुक्रवार को 0.19 फीसद या 2.94 डॉलर की गिरावट के साथ 1,563.72 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। इसके अलावा , चांदी 0.39 फीसद या 0.07 डॉलर की गिरावट के साथ 17.76 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

कर्ज में डूबती Air India को सरकार भी नहीं दे रही सहारा, VVIP पर बाकी है 822 करोड़ रुपए

Petrol Rate Today: पेट्रोल-डीजल के दाम में आयी कमी, जानिये क्या है कीमत

प्याज निर्यात को इन शर्तो के साथ मिली अनुमति, रसोई में नहीं प्रयोग होती है यह किस्म

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -