कन्हैया की बांसुरी की तान से, दिग्गज चल रहे अपनी चाल
कन्हैया की बांसुरी की तान से, दिग्गज चल रहे अपनी चाल
Share:

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से उठा छात्र राजनीति का तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। बात तो हुई थी केवल देशविरोधी नारों और आतंकी अफजल गुरू का समर्थन करने की लेकिन राजनीतिक गलियों के कीचड़ ने इसे अलग ही शक्ल दे दी। जी हां, राष्ट्रवाद बनाम अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर भाजपाई और गैरभाजपाई आमने सामने हो गए। इसका सीधा लाभ उन छात्रों को मिला जिन्होंने नारे लगाकर माहौल गर्माया था। हालांकि ये छात्र भी राजनीति से प्रेरित थे और अलग - अलग राजनीतिक दलों का प्रतिनिधित्व करने वाले थे ऐसे में राजनीति होना तो स्वाभाविक ही था।

कल तक जो छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार पिटे हुए और पुलिस अभिरक्षा के बीच न्यायालय की सीढि़यां चढ़ते नज़र आते थे वे एकाएक राजनीति के मंच पर नए नेता बनकर उभरने लगे हैं जैसे जेएनयू ही नहीं देश को एक नया लीडर मिल गया हो जो कि अपने हौसले से समाज के वैमनस्य को, समाज में जो कुछ अनचाहा है अभाव है उसे मिटा देगा। अपने राजनीतिक आकाओं से समर्थन मिलने के बाद अब उसका आत्मविश्वास बढ़ गया और वह मीडिया में मुखर हुआ तो अपने बयान को बदल दिया। अब वह कश्मीर को भारत का ही मानने लगा और कहने लगा कि देश में जो परेशानियां हैं उससे देश को आज़ादी चाहिए।

जो जब उसका आका हाथ पकड़कर जिस  पाले में बैठा दे वह बैठ जाए। भई राजनीति के शतरंज की बिसात भी खूब जमी है। अब तो सोश्यल मीडिया पर कन्हैया और उसके समर्थन में बोलने वालों के साथ विरोध करने वाले एकजुट हो गए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का काम आसान हो गया सोश्यल मीडिया से ही वे अपने घोड़ों की ढईया चालों को बदल रहे हैं।

जमानत पर छूटे कन्हैया को भी अब इस बात की उम्मीद है कि उन्हें समर्थन मिलेगा और वे अपनी बात अच्छे से सभी के सामने रख पाऐंगे। हालांकि फिलहाल उन पर देशविरोधी नारे लगाने की तलवार लटक रही है। हालांकि उससे उन्हें कुछ राहत जरूर मिली है। खैर उसका समाधान भी किसी वजीर के पास होगा ही। 

'लव गडकरी' 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -