कमलनाथ ने चला बड़ा दांव, महिलाओं के लिए किए ये 5 बड़े ऐलान
कमलनाथ ने चला बड़ा दांव, महिलाओं के लिए किए ये 5 बड़े ऐलान
Share:

भोपाल: चुनावी वर्ष में आए रक्षाबंधन पर्व पर भाजपा एवं कांग्रेस दोनों नहीं महिलाओं को लेकर दिल खोलकर ऐलान किए हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान के ऐलान के पश्चात् अब पूर्व सीएम कमलनाथ ने रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं से पांच वादे किए हैं। बता दें कि सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रक्षाबंधन पर्व पर 'लाडली बहनों' को 250 रुपए अतिरिक्त देने की घोषणा की। तत्पश्चात, अक्टूबर माह से महिलाओं के अकाउंट में 1250 रुपए प्रतिमाह डालने की भी घोषणा कर दी। दूसरी ओर केंद्र सरकार ने 200 रुपये LPG पर काम करते हुए रक्षाबंधन का तोहफा दे दिया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश की बहनों के लिए केंद्र सरकार के तोहफे को बहुत अहम बताया है। 

वही भाजपा की इन घोषणाओं के पश्चात् अब कांग्रेस ने भी रक्षाबंधन पर्व पर पांच वादे किए हैं। पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा है कि यदि उनकी सरकार बनी तो राज्य की महिलाओं से 5 वादे निभाए जाएंगे। PCC प्रमुख कमलनाथ ने वादे करते हुए कहा कि उनकी सरकार बनने पर 500 रुपये में गैस सिलेंडर प्राप्त होगा। इसके अतिरिक्त नारी सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त बिजली के 100 यूनिट माफ किए जाएंगे, जबकि 200 यूनिट का बिल भी आधा आएगा। कमलनाथ में महिला अत्याचार पर लगाम कसते हुए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का वादा भी किया है। कमलनाथ ने एक और वादा किया है कि मध्य प्रदेश की बहनों को अशिक्षा से रक्षा करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल बनाया जाएगा।

बता दें कि मध्य प्रदेश में इस बार विधानसभा चुनाव को देखते हुए महिलाओं पर ध्यान दिया जा रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि महिला मतदाताओं का आंकड़ा ढाई करोड़ से अधिक है। मध्य प्रदेश कुल 5 करोड़ 43 लाख मतदाता हैं। मतदाता सूची में महिला मतदाताओं के आंकड़े में हो रही निरंतर वृद्धि के चलते महिलाओं के लिए कई योजनाएं निकाली जा रही हैं। शिवराज सरकार ने तमाम योजनाएं निकालने के साथ-साथ पुलिस समेत अन्य शासकीय सेवाओं में 35 प्रतिशत महिलाओं का आरक्षण देने का ऐलान कर दिया है। दूसरी ओर कांग्रेस भी निरंतर योजनाओं की झड़ी लगा रही है।

अपने ही 13 महीने के बेटे का पिता ने कर दिया क़त्ल, पुलिस के सामने बताई चौंकाने वाली वजह

मायावती ने किया अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान तो बोले लालू यादव- 'कहां हम लोग बुलाए हैं...'

'PM मोदी के पास बैठने पर अड़े अफ्रीकी राष्ट्रपति', जयशंकर ने शेयर किया जबरदस्त किस्सा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -