कमल हासन को मिला 'बेस्ट सिंगर' का अवार्ड, आपने नहीं सुने होंगे एक्टर के ये गाने
कमल हासन को मिला 'बेस्ट सिंगर' का अवार्ड, आपने नहीं सुने होंगे एक्टर के ये गाने
Share:

मनोरंजन जगत के जाने माने मशहूर अभिनेता कमल हासन एक बार फिर से खबरों में हैं। साउथ के एक पॉपुलर अवार्ड शो में उन्हें दो बड़े अवार्ड मिले हैं। भारतीय फिल्मों में लेजेंड का दर्जा रखने वाले कमल को उनके एक्टिंग टैलेंट के लिए कोई अवार्ड मिलना तो किसी के लिए भी चौंकाने वाली बात नहीं है। किन्तु उन्हें जो दूसरा अवार्ड मिला है, वो बहुत लोगों को सरप्राइज कर सकता है। कई भाषाओं में फिल्में कर चुके कमल, एक भरतनाट्यम डांसर भी हैं। उन्होंने डायरेक्शन, स्क्रीनप्ले राइटिंग और स्टोरी लिखने के लिए भी अवार्ड्स मिले हैं। किन्तु इस बार उन्हें जो अवार्ड मिला है वो बहुत लोगों को सरप्राइज कर सकता है। SIIMA (साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड्स) में कमल हासन को 'विक्रम' के लिए 'बेस्ट एक्टर' का पॉपुलर चॉइस अवार्ड मिला है, साथ ही उन्हें इसी फिल्म के एक गाने के लिए 'बेस्ट सिंगर' (मेल) का भी अवार्ड मिला।

कमल को सिर्फ तमिल इंडस्ट्री ही नहीं, बल्कि इंडियन सिनेमा में लेजेंड की भांति देखा जाता है। हिंदी दर्शकों में भी उनकी पुरानी फिल्में खूब लोकप्रिय रही हैं और बीते वार्स आई 'विक्रम' भी हिंदी दर्शकों में कल्ट का दर्जा रखती है। लेकिन उनके सिंगिंग टैलेंट के बारे में बहुत लोगों को जानकारी नहीं होगी। लेकिन कमल ने अपनी हिंदी फिल्मों में भी कई गाने गाए हैं। आइए आपको बताते हैं कमल हासन के गाए हिंदी गाने...

'बदले बदले' - 'विक्रम' (2022)

'एक दफा एक जंगल था' - 'सदमा' (1983)

'जागो गोरी' - 'चाची 420' (1997)

'हे राम टाइटल ट्रैक' - 'हे राम' (2000)

'मैं राधा तू श्याम' - 'विश्वरूपम'

कमल के आगामी वर्षोंमें कई फिल्में लेकर आने वाले हैं, जिनमें से कुछ पैन इंडिया होंगी। उम्मीद है कि इन फिल्मों में कमल हासन फिर से अपने सिंगिंग टैलेंट का जलवा दिखाएंगे।

'बागबान' में आलोक राज के किरदार के लिए पहली पसंद थे शाहरुख खान

'बागबान', एक फ़िल्मक मास्टरपीस

बॉलीवुड के जरिये टाइम ट्रवेल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -