दुर्गा पूजा में जबरदस्त लुक में नजर आई काजोल, फैंस ने मां से कर दी तुलना
दुर्गा पूजा में जबरदस्त लुक में नजर आई काजोल, फैंस ने मां से कर दी तुलना
Share:

इन दिनों देशभर में नवरात्रि की धूम है वही नवरात्रि में दुर्गा पूजा का भी अलग महत्व होता है। हर कोई मां को प्रसन्न करने और उनके चरणों में झुक कर उनका आशीर्वाद लेने का अवसर हाथ से जाने नहीं देता है। हर जगह पर मां के पंडाल लगे हुए हैं। दुर्गा पूजा की धूम बॉलीवुड में देखने को मिल रही है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी काजोल ने धूमधाम से दुर्गा पूजा में हिस्सा लिया। काजोल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके लुक की हर ओर प्रशंसा हो रही है। उनका एथनिक लुक प्रशंसकों को बहुत इंप्रेस कर रहा है।

काजोल का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में काजोल जुहू इलाके के एक पंडाल में दिखाई दे रही हैं। वही बात लुक की करें तो काजोल ने दुर्गा पूजा के चलते पीले रंग की कॉटन की साड़ी पहनी है, जो उन पर बहुत सूट कर रही है। इस साड़ी के साथ काजोल ने रेड कलर का ब्लाउज कैरी किया है। वहीं, बालों में उन्होंने हाई जूड़ा बनाया है। उनका ये एथनिक लुक देख प्रशंसक उनकी प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं। इस के चलते काजोल का परिवार भी वहां पर उपस्थित था।

सोशल मीडिया पर काजोल का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस पर कमेंट कर कई लोग अपनी प्रतिक्रिया देते दिखाई दे रहे हैं। एक शख्स ने इस पर कमेंट कर कहा, 'आप बेहद खूबसूरत लग रही हैं।' एक ने तो मां से ही उनकी तुलना कर दी। उसने लिखा, 'मां के सामने काजोल भी उन्हीं की भांति नजर आ रही हैं।' एक ने लिखा, 'काजोल का चुलबुला अंदाज किसी ना किसी तरह बाहर आ ही जाता है।' ऐसे कई और कमेंट इस वीडियो पर आ रहे हैं। 

द वैक्सीन वॉर के बाद अब 'महाभारत' पर फिल्म बनाएंगे विवेक अग्निहोत्री, पोस्टर शेयर कर किया ऐलान

रामायण में रावण बनने के लिए 150 करोड़ रुपये फीस ले रहा है साउथ का ये मशहूर एक्टर!

अनिल कपूर ने प्रोफाइल फोटो के साथ डिलीट की पोस्ट, देखकर फैंस के साथ बेटी सोनम को भी लगा झटका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -