दरगाह में लोगों पर दागी गोलियां, 14 की मौत
दरगाह में लोगों पर दागी गोलियां, 14 की मौत
Share:

काबुल : यहां एक दरगाह में उस वक्त गोलियां चल गई, जब धार्मिक प्रार्थना सभा चल रही थी। गोली चलाने की वारदात में कम से कम 14 लोगों की मौत होने संबंधी जानकारी मिली है, जबकि 30 से अधिक लोग बुरी तरह से घायल होना बताये गये है। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल स्थित एक दरगाह में धार्मिक प्रार्थना सभा चल रही थी, तभी कुछ बंदूकधारी अंदर घुस गये और गोलियां चलाने लगे।

बताया गया है कि जिस दरगाह में यह घटना हुई, उसका नाम करते साखी है। पुलिस अधिकारियों की यदि माने तो घटना के दौरान शिया संप्रदाय से जुड़े मुस्लिमजन प्रार्थना सभा में मौजूद थे। अज्ञात बंदूकधारियों की संख्या तीन बताई गई है। बताया गया है कि बंदूकधारियों ने दरगाह में घुसते ही गोलियां बरसाना शुरू कर दी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि घटना को अंजाम देने के बाद बंदूकधारी गोलियां दागते हुये फरार हो गये।

काबुल में आतंक फैलाने वालो को किया ढेर, 42 लोग बचाए गए

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -