काबुल में धार्मिक मंत्रालय की बस में IED धमाका, 10 लोग घायल
काबुल में धार्मिक मंत्रालय की बस में IED धमाका, 10 लोग घायल
Share:

काबुल: अफगानिस्तान के काबुल शहर के PD2 में सोमवार सुबह हज और धार्मिक मामलों के मंत्रालय के कर्मचारियों की एक बस को लक्ष्य बनाकर IED धमाका किए जाने की बात सामने आई है। इस धमाके में लगभग 10 लोगों घायल हो गए है। अधिकारियों ने खुद इस हमले की जानकारी दी है। वहीं दूसरी ओर टोलो न्यूज के मुताबिक, अफगानिस्तान के काबुल शहर के कर्त-ए-साकी क्षेत्र में रविवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने एक ही परिवार के 7 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। 

हाल ही में काबुल से सटे शहर-ए-नाव इलाके में धमाका हुआ था। इस ब्लास्ट में कई लोग घायल भी हुए थे। जिसके बाद 17 मई को भी अफगानिस्तान के हेरात प्रांत के ओबा जिले में बम ब्लास्ट हुआ था। जिसमें दो बच्चों और दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस हादसे में 14 अन्य लोग भी घायल हो गए थे। 

उल्लेखनीय है कि हाल ही में आफगानिस्तान की प्रांतीय राजधानी जलालाबाद में भी 13 मई 2019 (सोमवार) को बम ब्लास्ट हुए थे। इन ब्लास्ट में तीन लोगों की मौत हो गई थी और 20 लोग जख्मी हो गए थे। इन हमलों की जिम्मेदारी किसी भी आतंकी संगठन ने नहीं ली है। आपको बता दें कि इससे पहले भी कई बार अफगानिस्तान में इस तरह के हमले हुए है। एच चुनावी रैली में महिला प्रत्याशी को समर्थको को निशाना बनाते हुए धमाका किया गया, जिसमें कम से कम 12 लोगों की मृत्यु हो गई थी। यह धमाका मोटरसाइकिल में बम लगाकर किया गया था।

भारत के खिलाफ मिली जीत से बढ़ा न्यूजीलैंड का हौसला

वॉर्म-अप मैच में दर्शकों की हूटिंग का कुछ इस तरह दिया स्मिथ ने जवाब

बारिश में धुला द.अफ्रीका और वेस्ट इंडीज के बीच होने वाला अभ्यास मैच

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -