25 करोड़ के आलीशान घर में रहते है जूनियर एनटीआर
25 करोड़ के आलीशान घर में रहते है जूनियर एनटीआर
Share:

साउथ सुपरस्टार जूनियर NTR का आज बर्थडे है। 1983 में हैदराबाद में जन्मे जूनियर NTR अपने जमाने के पॉपुलर अभिनेता और आंध्रप्रदेश के सीएम रह चुके एनटी रामाराव के पोते भी हैं। जूनियर NTR को तारक के नाम से भी पुकारा जाता है। जूनियर NTR ने बतौर मुख्य एक्टर 2001 में स्टूडेंट नंबर 1 से करियर की शुरुआत कर दी थी। वे कई शानदार फिल्मों में दिखाई दिए थे। वो जल्द ही राम चरण के साथ RRR में नज़र आए। इस मूवी आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिका में थे।

NTR ने अपनी कई मूवीज में बेहतरीन एक्टिंग के लिए नंदी अवॉर्ड, आईफा अवॉर्ड, फिल्मफेयर बेस्ट तेलुगु अवॉर्ड से भी सम्मानित किए जा चुके है। वे लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी पहचाने जाते है। उनकी कार का नंबर भी हमेशा चर्चा का पात्र बन चुके है। जूनियर NTR 9999 नंबर को बहुत लकी मानते हैं। उनके पास इसी नंबर की कई कारें भी उनके पास है। जूनियर NTR अपनी कार बीएमडब्लयू के पंजीकरण के लिए फैंसी नंबर 9999 के लिए 11 लाख की बोली भी लगा चुके हैं। इसे लेकर वे बहुत ही ज्यादा चर्चा में थे। 

जूनियर NTR अपने परिवार के साथ हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित लग्जरी घर में रहते हैं। इस घर का मूल्य लगभग 25 करोड़ है। क्या आप जानते हैं राम चरण और चिरंजीवी, जूनियर NTR के पड़ोसी हैं। जिसके साथ साथ बंगलूरु और कर्नाटक में भी उनके पास कई लग्जरी घर हैं। जूनियर NTR ने वर्ष 2011 में लक्ष्मी प्रनथी के साथ विवाह रचाया था।  2010 में ही जूनियर NTR लक्ष्मी प्रनथी से विवाह करना चाहते थे, मगर उस वक्त उनकी आयु 17 साल थी। इसलिए ये शादी लक्ष्मी के 18 वर्ष के होने तक के लिए टाल दी गई थी।

जूनियर NTR की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से भी लगाया जा सकता है कि उन्हें बिग बॉस के साउथ वर्जन के लिए 25 करोड़ रुपये ही दिए गए थे। यह फीस KBC का तेलुगु वर्जन करने वाले नागार्जुन और चिरंजीवी की फीस से भी अधिक कही जाती है। बता दें कि जूनियर एनटीआर ने स्टूडेंट नंबर 1, सिम्हाद्री, बादशाह, टेम्पर, जनता गरजे और जय लवकुश जैसी पॉपुलर मूवी में काम किया है।

पुष्पा-2 के लिए इतने करोड़ चार्ज करेंगे अल्लू अर्जुन

'सरकारू वारी पाटा' के राइट्स हुए सेल, जानिए किसने ख़रीदा

रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर छाया महेश बाबू की फिल्म का जादू, कमाए इतने करोड़

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -