Ind vs SA: रांची टेस्ट के लिए धोनी को मिला खास निमंत्रण
Ind vs SA: रांची टेस्ट के लिए धोनी को मिला खास निमंत्रण
Share:

रांचीः भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी और पूर्व कप्तान एमएस धोनी को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रांची में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए खास निमंत्रण दिया गया है। यह न्योता झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से आया है। बता दें कि धोनी का यह गृह मैदान है। जानकारी के अनुसार, भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले के लिए लोकल हीरो धौनी को खास तौर से निमंत्रण दिया गया है। JSCA ने इस मैच के लिए धौनी को बुलावा भेजा और पूर्व कप्तान ने भी आने के लिए हामी भरी है।

भारत के सबसे सफल कप्तानों में शुमार धोनी रांची के सुपर स्टार क्रिकेटर हैं और उनकी फैन फॉलोइंग बहुत बड़ी है। दुनियाभर में पॉपुलर धौनी को चाहने वाले उनकी झलक भर के लिए स्टेडियम पहुंच जाते हैं। ऐसे में JSCA ने उनके इसी रुतबे को ध्यान में देखने मैच देखने का न्योता दिया है। JSCA को उम्मीद है कि धौनी के मैच देखने पहुंचने की वजह से यहां दर्शक भी बड़ी संख्या में आएंगे। भारत को तीन आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट में जीत दिलाने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के संन्साय का खबर लगातार आ रही है। धौनी ने बतौर कप्तान भारत के लिए 2007 टी20 विश्व कप, 2011 वनडे विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था।

Ind vs SA: तीसरे टेस्ट में बारिश की आशंका, जानें मौसम का हाल

INDvSA: तीसरा टेस्ट आज, क्लीव स्वीप करने के इरादे से उतरेगा भारत

रवि शास्त्री पर सौरभ गांगुली का बड़ा बयान, कहा- अब उन्होंने क्या किया...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -