जेपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा हुई रद्द
जेपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा हुई रद्द
Share:

रांची: सात से 11 नवंबर 2017 तक होने वाली छठी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने स्थगित कर दी है. अब इस मुख्य परीक्षा की तारीखों का ऐलान बाद में किया जायेगा. यह फैसला कल मंगलवार को जेपीएससी की बैठक में अधिकारियों के द्वारा लिया गया. परीक्षा स्थगित होने का मुख्य कारण समय पर तैयारी पूरी न होना बताया जा रहा है. इस मामले से सम्बंधित एक और सुनवाई मौजूदा हाल में झारखंड उच्च न्यायालय में भी चल रही है.

आयोग द्वारा इस परीक्षा को आयोजित करने के लिए राजधानी रांची में 13 केंद्र बनाये गए थे. 326 पदों पर नियुक्ति होना है. जिसमे करीब 6 हजार से अधिक उम्मीदवार हिस्सा लेने वाले है. अब नयी तारीखों के लिए आयोग रांची के उपायुक्त से केंद्र निर्धारण के लिए आग्रह करेगा. केंद्र के निर्धारण के बाद ही अब नई परीक्षा तिथि का ऐलान हो पाएगा. दिसंबर के अंतिम हफ्ते में क्रिसमस रहने के कारण संभावना व्यक्त की जा रही है कि परीक्षा अब वर्ष 2018 में जनवरी/फरवरी माह में आयोजित की जा सकती है.

किस पद के लिए कितनी नियुक्ति होना है...

पद                           संख्या

प्रशासनिक सेवा          143

वित्त सेवा                    104 

शिक्षा सेवा                   36 

योजना सेवा                 18

सहकारिता सेवा            09

सूचना सेवा                   07

पुलिस सेवा                   06

सामाजिक सुरक्षा सेवा     03

ये भी पढ़े-

शिक्षा विभाग द्वारा पुनः ख़ारिज की गई प्रिंसिपलों की अपील

मिनिस्ट्री ऑफ डिफेन्स में निकली 10th पास के लिए भर्ती

DDA में निकली उर्दू अनुवादक के पद पर भर्ती, जल्द करे आवेदन

28 फरवरी तक शिक्षको को कोई अवकाश नहीं: शिक्षा निदेशालय

 

जॉब और करियर से जुडी हर ख़बर न्यूज़ ट्रैक पर सिर्फ एक क्लिक में, पढिये कैसे करे जॉब पाने के लिए तैयारी और बहुत कुछ.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -