'लोकतंत्र नहीं, कांग्रेस का वजूद खतरे में है..' चुनावी हार गिनाते हुए नड्डा ने राहुल गांधी को घेरा
'लोकतंत्र नहीं, कांग्रेस का वजूद खतरे में है..' चुनावी हार गिनाते हुए नड्डा ने राहुल गांधी को घेरा
Share:

बैंगलोर: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा ब्रिटेन में दिए गए विवादित बयानों पर भारत की सियासत गरमा गई है। भाजपा और कांग्रेस में इस मामले पर तलवारें खिंच गईं हैं। इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शुक्रवार (18 मार्च) को कहा कि लोकतंत्र नहीं, कांग्रेस पार्टी खतरे में है। बता दें कि राहुल गांधी ने ब्रिटेन में आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्हें संसद में बोलने नहीं दिया जाता है। माइक बंद कर दी जाती है। उन्होंने भारत में लोकतंत्र को खतरा में बताया था। 

अब भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने कांग्रेस नेता पर भारत की संप्रभुता को चुनौती देने का इल्जाम लगाया। साथ ही उन्होंने जनता से ऐसे लोगों को चुनाव में सबक सिखाने का अनुरोध किया। नड्डा ने आगे कहा कि, 'कांग्रेस जिस प्रकार से मानसिक दिवालियापन की तरफ बढ़ रही है, वह निंदनीय और पीड़ादायक है। कांग्रेस पार्टी इन दिनों जिस प्रकार की गतिविधियों में शामिल है और उनके नेता राहुल गांधी जो कर रहे हैं, वह निंदनीय है।' कर्नाटक में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने दावा किया कि कांग्रेस नेता भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी, अपराधीकरण और बांटो व राज करो की नीति में संलिप्त हैं। उन्होंने अब सारी हदें पार कर दी हैं। राहुल गांधी ब्रिटेन जाते हैं और भारत की संप्रभुता पर सवाल खड़े करते हैं। वह कहते हैं कि भारत में लोकतंत्र खत्म हो गया।

नड्डा ने कहा कि, हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में नगालैंड को कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली, मेघालय में 5 सीट और त्रिपुरा में 3 सीट मिली है। इससे यह साबित होता है कि, भारत में लोकतंत्र नहीं, बल्कि आपकी पार्टी कांग्रेस खतरे में है। बता दें कि, नड्डा मई में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की 'विजया संकल्प यात्रा' के तहत बेंगलुरू में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। जनसभा में कर्नाटक भाजपा प्रमुख नलिन कुमार कटील, राज्य के मंत्री आर अशोक, बी श्रीरामुलु सहित अन्य लोग मौजूद थे। इससे पहले दिन में नड्डा ने चलाकेरे और मोलाकलमुरु में रोड शो किया।

'खुद को विपक्ष का बिग बॉस न समझे कांग्रेस..', TMC की चेतावनी के मायने क्या ?

सुप्रीम कोर्ट कर रहा अडानी मामले की जांच, फिर संसद में विपक्ष का हंगामा क्यों ? अमित शाह ने तोड़ी चुप्पी

'राम से ज्यादा कर्मठ थे रावण, अब इस नेता के बिगड़े बोल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -