'खुद को विपक्ष का बिग बॉस न समझे कांग्रेस..', TMC की चेतावनी के मायने क्या ?
'खुद को विपक्ष का बिग बॉस न समझे कांग्रेस..', TMC की चेतावनी के मायने क्या ?
Share:

कोलकाता: भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस के बार फिर खुद को पॉलिटिक्स में बिग ब्रदर के रूप में पेश करने लगी है और जोरशोर से राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बता रही है। लेकिन, विपक्ष को अपने पीछे लामबंद कर राहुल की ताजपोशी करने की कांग्रेस की कोशिशों को कुछ सियासी दल झटका दे रहे हैं। इसमें अब कांग्रेस से ही अलग होगा राजनितिक पार्टी बनी तृणमूल कांग्रेस (TMC) का भी नाम जुड़ गया है। बंगाल की सत्ताधारी TMC के वरिष्ठ सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने पार्टी नेताओं की एक मीटिंग के बाद शुक्रवार (17 मार्च) को कहा कि TMC, कांग्रेस और भाजपा दोनों से दूरी बनाए रखते हुए अपने रास्ते पर चलेगी। हालाँकि, बंदोपाध्याय ने यह भी कहा कि पार्टी फिलहाल तीसरे मोर्चे की बात नहीं कर रही है और उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस को यह नहीं मानना चाहिए कि वह विपक्ष की 'बिग बॉस' है। 

TMC सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के आवास पर बैठक के बाद, सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा कि आने वाले दिनों में पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का मुकाबला करने की रणनीति तैयार करने के लिए शक्तिशाली क्षेत्रीय दलों के साथ विचार-विमर्श करेगी। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, 'हम अपने रास्ते पर चलेंगे, कांग्रेस और भाजपा दोनों से दूरी बनाए रखेंगे। हम अभी कोई तीसरा मोर्चा बनाने की बात नहीं कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस को यह नहीं सोचना चाहिए कि वह विपक्षी मोर्चे की 'बिग बॉस' है।'

सुदीप बंदोपाध्याय ने आगे कहा कि 'ममता बनर्जी भाजपा का मुकाबला करने के लिए शक्तिशाली क्षेत्रीय दलों के साथ बैठक करेंगी। उन्होंने कहा कि इस साल होने वाले पंचायत चुनाव और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव, दोनों में TMC देश के सामने साबित करेगी कि वह भाजपा को अकेले दम पर पश्चिम बंगाल में कैसे रोक सकती है।' TMC का ये रवैया कांग्रेस की विपक्ष को लीड करने और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने की कांग्रेस की कोशिशों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। 

सुप्रीम कोर्ट कर रहा अडानी मामले की जांच, फिर संसद में विपक्ष का हंगामा क्यों ? अमित शाह ने तोड़ी चुप्पी

'राम से ज्यादा कर्मठ थे रावण, अब इस नेता के बिगड़े बोल

विधानसभा में फूट-फूटकर रोईं पूर्व मंत्री विजय लक्ष्मी साधौ, जानिए वजह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -