घरवालों को बहुत पसंद आएगा जाली चॉकलेट समोसा
घरवालों को बहुत पसंद आएगा जाली चॉकलेट समोसा
Share:

अगर आप चॉकलेट के दीवाने हैं और चॉकलेट बहुत पसंद करते हैं। इसी के साथ आप समोसा भी खाना पसंद करते हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं जाली चॉकलेट समोसा बनाने की विधि। आइए जानते हैं।

जाली चॉकलेट समोसा बनाने के लिए सामग्री-
250 gm मैदा
2 tbsp पीसी शक्कर
100 gm डार्क चॉकलेट कंपाउंड
100 gm मिल्क चॉकलेट कंपाउंड
छुटकी भर खाने वाला हरा रंग
तेल तलने के लिए


जॉली चॉकलेट समोसा बनाने की विधि - सबसे पहले मैदा ले और उसमे 2 चम्मच तेल डाल कर मोयन लगा ले| मोयन लगाने के लिए मैदा में तेल डाल कर उसे अपने हाथों से अच्छे से घिसें। अब मुट्ठी में उठाकर देखें की उसके लड्डू जैसे बन रहे है की नहीं। ध्यान रहे अगर बन रहे है मतलब आपका मोयन तैयार है। इसके बाद इसमें शक्कर डालें और गुनगुने पानी से इसे गूथ ले| अब इसे 1 घंटे के लिए एक कपडे से ढककर रख दें। इसके बाद दोनों तरह की चॉकलेट को कद्दूकस कर लें। अब मैदे को एक सामान भागों में बाँटकर पेड़े बना लें| अब एक पेड़ा लेकर उसे अंडाकार बेल लें। इसके बाद इस अंडाकार शेप में आधे में हरा रंग पानी में घोल कर लगायें और बचे हुए आधे में बीच बीच में 4 कट लगा लें। अब इसे उठाकर मोड़ लीजिये और एक समोसे का आकर दीजिये। इस दौरान ध्यान रखे हरा रंग वाला हिस्सा अंदर और कट वाला हिस्सा बाहर रहेगा। अब इसमें चॉकलेट की फीलिंग भरे और किनारे में पानी लगाकर समोसे का आकार दें और एक कढ़ाई में तेल गर्म करे और इन समोसों को धीमी आंच पर अच्छे से सेंक लें। लीजिये जॉली चॉकलेट समोसा तैयार है।

इस तरीके से बनाए बूंदी का रायता, खाने वाले मांगेंगे बार-बार

आज ही घर पर बनाए स्वादिष्ट ऑमलेट नूडल्स

आज ही घरवालों को बनाकर खिलाये चीज़ी मैकरोनी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -