जॉन की 'रॉकी हैंडसम' का फर्स्ट लुक जारी
जॉन की 'रॉकी हैंडसम' का फर्स्ट लुक जारी
Share:

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जॉन अब्राहम की आने वाली फिल्म ‘रॉकी हैंडसम’ का आज पहला लुक जारी हो चूका  है। बॉलीवुड जगत से प्राप्त हो रहे समाचार के मुताबिक अभिनेता जॉन अब्राहम निशिकांत कामत के द्वारा निर्देशित फिल्म में बंदूक ताने हुए नजर आ रहे हैं। अभिनेता जॉन अब्राहम ने शुक्रवार को ट्विटर पर अपना पहला लुक जारी कर इसकी एक तस्वीर पर शीर्षक लिखा,”इस दौरान अभिनेता जॉन अब्राहम ने कहा की आपके लिए फिल्म ‘रॉकी हैंडसम’ का पहला लुक।”

निशिकांत कामत के द्वारा निर्देशित इस फिल्म में ‘धूम’ के अभिनेता जॉन एक अलग ही अंदाज की तस्वीर में काले रंग के परिधान में बंदूक ताने नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के लिए अभिनेता जॉन अब्राहम ने मार्शल आर्ट के प्रकार ऐकिदो, हैपकिदो और क्रेव मागा के लिए बहुत ही ज्यादा कठिन प्रशिक्षण लिया है।

यह फिल्म कथित तौर पर 2010 की कोरियाई फिल्म ‘द मैन फ्रॉम नोवेयर’ का एक रूपांतरण है। फिल्म ‘रॉकी हैंडसम’ में अभिनेता जॉन अब्राहम के साथ साथ अभिनेत्री श्रुति हासन और नतालिया कौर भी नजर आएगी हैं।  

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -