महाकाल की नगरी से शुरू हुई जियो 5जी सेवा, जबरदस्त अंदाज में नजर आए CM शिवराज
महाकाल की नगरी से शुरू हुई जियो 5जी सेवा, जबरदस्त अंदाज में नजर आए CM शिवराज
Share:

उज्जैन: महाकाल की नगरी से मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को जियो 5जी सेवा का आरम्भ किया। कार्यक्रम के चलते उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि आज का दिन मध्य प्रदेश के इतिहास का ऐतिहासिक दिन है, ये सिर्फ 5जी की शुरुआत नहीं बल्कि आत्मनिर्भर भारत का आरम्भ है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि मैंने संकल्प लिया था कि महाकाल लोक से इसकी शुरुआत हो तथा आपने दिन रात मेहनत कर इस संकल्प को पूरा का। इसके लिए रिलायंस बधाई का पात्र है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ये केवल 5जी की शुरुआत नहीं बल्कि आत्मनिर्भर भारत की शुरुआत है। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि 5जी सेवा का उपयोग हम मध्य प्रदेश में गुड गवर्नेंस के लिए करेंगे, सुशासन के लिए करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जियो ग्लास वाला चश्मा लगाया तथा इसके अनुभव को शेयर किया। उन्होंने कहा कि जियो 5जी की सेवा नई क्रांति लाने वाली है।

रिलायंस जिओ के सीईओ ने ऐलान करते हुए कहा कि इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन एवं इन्वेस्टर मीट से पहले जिओ 5जी की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि क्राइम और साइबर क्राइम रोकने के लिए 5जी सेवा का इस्तेमाल किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश को आज नई ऊर्जा मिली है। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री शिवराज ने 5 जी आरम्भ करने के लिए कंपनी को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 5 जी से कृषि स्वास्थ्य शिक्षा क्षेत्र में क्रांति आएगी।

सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर बोले CM योगी- 'भारत की एकात्मता और अखंडता के प्रतीक हैं'

'दोबारा रिपीट न हो श्रद्धा वॉल्कर जैसी घटनाएं इसलिए...', सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

मध्यप्रदेश के उद्योग मंत्री पर लड़की ने लगाए गंभीर आरोप, वीडियो हुआ वायरल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -