रांची में युवा सबसे अधिक हो रहे कोरोना का शिकार, राज्य में संक्रमितों की संख्या 70 पार
रांची में युवा सबसे अधिक हो रहे कोरोना का शिकार, राज्य में संक्रमितों की संख्या 70 पार
Share:

रांची: झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की तादाद 73 पर पहुंच गई है। रविवार को रांची में 6 नए केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग और रांची रिम्स निदेशक ने इन आंकड़ों की पुष्टि की है ।रांची में मिले 6 नए कोरोना मामलों में से हिंदपीढ़ी से 3 केस मिले हैं तो वहीं अन्य तीन केस लोवाडीह से सामने आए हैं। इसी के साथ रांची में कोरोना संक्रमितों की संख्या 50 पार पहुँच गई है। यह तादाद 51 हो गई है।

आंकडों के अनुसार, राज्य में कोरोना से अब तक 3 लोगों की जान गई है। रांची में अब तक कोरोना मामलों की तादाद 51 हो गई है। वहीं, बोकारो में 10, हजारीबाग और पलामू में 3, धनबाद, देवघर और सिमडेगा में 2-2 मामले, गिरिडीह, कोडरमा, गढ़वा में 1-1 मामला दर्ज किए गए है।  आपको बता दें कि झारखंड में युवाओं के कोरोना संक्रमित होने की संख्या ज्यादा है। 73 मरीजों में से 28 संक्रमित मामले 31 साल से 50 साल की उम्र के मध्य के हैं, जबकि 18 मरीज 11 से 30 साल उम्र के हैं। इसके अलावा दो मरीज 10 से कम उम्र के हैं।

इसके अतिरिक्त 51 से 70 आयु वर्ग में 10 मरीज हैं जबकि 70 से अधिक तीन महिलाओं में कोरोना वायरस पाया गया है। आपको बता दें कि झारखंड में संक्रमितों की कुल तादाद 73 है जिसमें रांची के 44 लोग शामिल है। इनमें से अब तक 10 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। रांची में दो और बोकारो में एक की जान जा चुकी है।

Sensex : बीते कारोबारी सप्ताह में इन पांच कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बढ़ा

​अमिताभ बच्चन से जुड़ा ओल्ड एज होम विवादों में आया, सामने आई चौकाने वाली वजह

अब मात्र एक रूपये में खरीदिए सोना ! अक्षय तृतीया पर Paytm ने निकाला धांसू ऑफर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -