7 फेरे हो चुके थे, बस सिंदूर लगाना बाकी था... अचानक मंडप से उठी दुल्हन और बोली....
7 फेरे हो चुके थे, बस सिंदूर लगाना बाकी था... अचानक मंडप से उठी दुल्हन और बोली....
Share:

रांची: आधी शादी होने के बाद दुल्हन ने सिंदूर लगाने से मना कर द‍िया. इसके बाद शादी के मंडप से दुल्हन उठी और शादी करने से ही इनकार कर दिया. दुल्हन के मंडप से उठने के बाद बारातियों में हड़कंप मच गया. वहीं, दुल्हन पक्ष के लोग भी हैरान रह गए. शादी न होने कि वजह से बाराती पक्ष के लोग दुल्हन के ही घर पर धरने पर बैठ गए. दूल्हे और बारातियों का कहना है कि या तो दुल्हन शादी कर साथ चले या फिर विवाह पर उन्होंने जो खर्च किया है, उसका हर्जाना लड़की पक्ष चुकाए.

यह मामला रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मौसीबाड़ी इलाके का है, जहां ठीक सिंदूर दान से पहले भरे मंडप में दुल्हन ने शादी से इनकार कर हलचल मचा दी.  वहीं, दूसरी ओर दुल्हन के शादी से मना करने के बाद लड़के वाले शादी में हुए खर्च की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए. रांची के मांडर इलाके के रहने वाले विनोद लोहरा की शादी रांची के धुर्वा के मौसीबाड़ी में रहने वाली चंदा लोहरा के साथ पक्की हुई थी. 29 जून को विनोद बारात लेकर चंदा के घर पहुंचा.

शादी की सभी रस्में आरंभ हुईं. वरमाला भी हो गई, सात फेरे भी चंदा और विनोद ने ले लिए...किन्तु जैसे ही सिंदूर दान करने की बारी आई दुल्हन चंदा अचानक मंडप से उठ कर चली गई. दुल्हन के अचानक मंडप से उठ जाने के कारण हड़कंप मच गई. दुल्हन ने अपने मां-बाप से कहा क‍ि वह शादी नहीं करना चाहती है क्योंकि उसे लड़का पसंद नहीं है. 

MP: आज से शुरू हुआ वैक्सीनेशन महाअभियान का दूसरा चरण, 10 लाख लोगो को लगेगी वैक्सीन!

GST को लागू हुए 4 साल हुए पूरे, वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने की संकल्प की सराहना

GST को लागू हुए 4 साल हुए पूरे, वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने की संकल्प की सराहना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -