झारखंड: कुँए में मिली 15 वर्षीय लड़की की लाश, गैंगरेप के बाद हत्या की आशंका, सालभर पहले हुई थी भाई की हत्या
झारखंड: कुँए में मिली 15 वर्षीय लड़की की लाश, गैंगरेप के बाद हत्या की आशंका, सालभर पहले हुई थी भाई की हत्या
Share:

रांची: झारखंड के देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ठाढ़ीयारा पंचायत के नावाडीह गांव से बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थिति में लापता हुई 15 वर्षीया किशोरी की लाश गांव से 500 मीटर दूर मनरेगा सिंचाई कूप से बरामद की गई है। मृतका का नाम काजल सोरेन बताया जा रहा है। घटना के बारे में मृतका के पिता- रतनलाल सोरेन, चाचा- रामेश्वर सोरेन ने अज्ञात अपराधियों पर बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार कर गला दबाकर हत्या के बाद सबूत छिपाने की नियत से अर्द्धनिर्मित सिंचाई कूप में फेंकने का संदेह जाहिर किया है। हालांकि खबर लिखे जाने तक मृतका के पिता ने मोहनपुर थाना में किसी तरह की लिखित तहरीर नहीं दी थी।

मृतका काजल सोरेन के पिता रतनलाल सोरेन का कहना है कि 15 साल की बेटी, सिमरजोर स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ाई करती थी। बुधवार को ट्यूशन से घर आई थी। उसके बाद गाय चराने खेत की तरफ गई थी। उसके बाद से ही वह घर नहीं लौटी। दोपहर 12:30 बजे तक रास्ता देखने के बाद सभी लोगों ने उसकी तलाश शुरु की। किसी तरह की जानकारी नहीं मिलने पर फोन से मामले की सूचना सगे-संबंधियों को दी। लेकिन, इसके बाद भी कोई सूचना नहीं मिलने पर देर शाम मोहनपुर थाना में उसके लापता होने की सूचना दी गई। उसी क्रम में कुछ देर बाद गांव के बगल अर्ध निर्मित सिंचाई कूप में 2 हवाई चप्पल तैरता हुआ नज़र आया। शक होने पर दोनों हवाई चप्पल निकाली गई, जो काजल की निकली।

उसकी भी सूचना मोहनपुर थाना प्रभारी को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस रात लगभग 8 बजे गांव पहुंची। काफी जद्दोजहद के बाद सिंचाई कूप से मृतक काजल का शव बाहर निकाला। देर रात हो जाने की वजह से शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा जा सका। गुरुवार सुबह शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में खबर लिखे जाने तक किसी की भी गिरफ़्तारी नहीं हुई है। 

एक साल पहले हुई थी भाई की हत्या :-

मृतक किशोरी के पिता ने बताया है कि उनका एक लड़का और एक लड़की थी। गांव की दुश्मनी में दोनों का कत्ल कर दिया गया। उन्होंने बताया कि 1 वर्ष पूर्व 15 साल के बेटे की हत्या दुमका के आदिवासी छात्रावास में अज्ञात अपराधियों द्वारा कर दी गई थी। अब 1 साल बाद अज्ञात अपराधियों ने 15 वर्षीया बेटी की भी हत्या कर दी है। मौके पर फूट-फूटकर रो रहे काजल के पिता ने कहा कि अब वह निसंतान हो गए हैं। दोनों संतानों को दुश्मन लील गये। मृतक किशोरी के चाचा रामेश्वर सोरेन ने जानकारी दी है कि 1 वर्ष पूर्व उनके भतीजे की हत्या दुमका में कर दी गई थी। पिता व परिजन उस शोक से अभी उबर भी नहीं पाये थे कि अब उसकी बेटी का कत्ल कर दिया गया। उन्होंने मोहनपुर थाना प्रभारी से मामले की छानबीन कर अपराधियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।

सरेआम पिता-पुत्र की कार से कुचलकर हुई हत्या, हैरान कर देने वाली है वजह

गुरुग्राम में श्रद्धा जैसा हत्याकांड, जितेंद्र ने पत्नी की हत्या कर किए लाश के टुकड़े-टुकड़े

बंधक बनाकर रेप किया, वीडियो बनकर जबरन निकाह, 57 वर्षीय अजमल खान पर धर्मान्तरण का भी आरोप

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -