'मौत का कुआँ' बना सेप्टिक टैंक, एक के बाद एक उतरते गए लोग और होती रही मौत
'मौत का कुआँ' बना सेप्टिक टैंक, एक के बाद एक उतरते गए लोग और होती रही मौत
Share:

रांची: झारखंड के देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र में आज एक सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस की गिरफ्त में आने की वजह से दो श्रमिकों सहित छह लोगों की मौत हो गई है। देवघर के एसपी पीयूष पांडे ने इस बात की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार, देवीपुर मुख्य बाजार के निकट ब्रजेश चंद बरनवाल ने नया सैप्टिक टैंक बनवाया था। आज सुबह सेंट्रिंग को खोलने के लिए पहले एक श्रमिक टंकी में उतरा। 

बहुत समय तक बाहर नहीं आने के बाद दूसरा मजदूर भी टंकी में गया, लेकिन वह भी वापस नहीं लौटा। इसके बाद एक-एक कर दो अन्य मजदूर भी भीतर उतरे। उनके भी बाहर नहीं निकलने पर इसकी जांच करने के लिए मकान मालिक और उसका भाई टंकी में उतर गए। ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को फ़ोन पर दी। पुलिस ने जेसीबी की सहायता से टंकी को तोड़कर बेहोशी की स्थिति में सभी छह लोगों को बाहर निकाला। 

इन सभी को फ़ौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने सभी को मृत घोषित कर दिया।  इस घटना में मरने वालों में देवीपुर थाना क्षेत्र के कोल्हड़िया गांव के 48 वर्षीय गोविंद मांझी  और 26 वर्षीय उनका पुत्र बबलू मांझी व 24 वर्षीय लालू मांझी शामिल है, इसके अलावा एक अन्य मजदूर पिरहा कट्टा के 27 वर्षीय लीलू मुर्मू शामिल है। हादसे में मकान मालिक 48 वर्षीय ब्रजेश चंद बरनवाल और उनके 42 वर्षीय भाई मिथिलेश चंद बरनवाल की भी मौत हो गई।

वसुंधरा राजे ने की केंद्रीय रक्षा मंत्री से मुलाकात

बुढ़ापे को लेकर हैं चिंतित ? 60000 रुपए पेंशन दे रही सरकार, जानिए डिटेल्स

Zomato का बड़ा ऐलान, महिला और ट्रांसजेंडर कर्मचारियों को देगा 'पीरियड' लीव

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -