जयंती विशेष: क्या आप जानते हैं देश के सबसे युवा पीएम राजीव गांधी का असली नाम ?
जयंती विशेष: क्या आप जानते हैं देश के सबसे युवा पीएम राजीव गांधी का असली नाम ?
Share:

भारत के अब तक के सबसे युवा पीएम राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को ब्रिटिशकालीन भारत के बॉम्बे में हुआ था। जन्म के वक़्त उनका नाम राजीव रत्न गांधी (Rajiv Ratna Gandhi) रखा गया था, हालांकि बाद में उन्हें राजीव गांधी के नाम से पहचाना जाने लगा। उनके जन्म के दौरान उनका परिवार आजादी की लड़ाई में शामिल था।

राजीव के नाना जवाहर लाल नेहरू, मां इंदिरा गांधी और पिता फिरोज गांधी देश की आजादी की लड़ाई लड़ रहे थे। आजादी के बाद उनके नाना भारत के प्रथम पीएम बने। इसके साथ ही उनका परिवार हमेशा के लिए लखनऊ से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली शिफ्ट हो गया। उनकी स्कूली शिक्षा हिमालय की तलहटियों में स्थित दून स्कूल में हुई। स्कूली शिक्षा के बाद उन्होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के ट्रिनिटी कॉलेज में दाखिला लिया, लेकिन जल्दी ही वह लंदन के इम्पीरियल कॉलेज में शिफ्ट हो गए। वहां उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। उनका पूरा परिवार सियासत में था, लेकिन वह बचपन से विज्ञान और इंजीनियरिंग में रूचि लेते थे। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह भारत लौटे और यहां दिल्ली फ्लाईंग क्लब में उन्होंने कमर्शियल पायलट का लाइसेंस हासिल किया और इंडियन एयरलाइंस में पायलट बन गए। 

23 जून 1980 को उनके छोटे भाई संजय गांधी के निधन के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी से अनुरोध किया कि वे राजीव गांधी को राजनीति में आने के लिए प्रेरित करें। 16 फरवरी 1981 को राजीव गांधी सक्रीय राजनीति में कदम रखें, जिसके बाद राजीव ने चुनाव लड़ा और शरद यादव को दो लाख सैतीस हजार से भी अधिक वोटों से मात दी। 31 अक्टूबर 1984 को इंदिरा गांधी की हत्या के बाद वह पूरी तरह से राजनीति में रम गए। जल्दी ही चुनाव हुए और कांग्रेस ने उनकी अगुवाई में लोकसभा की 401 सीटें जीत कर रिकॉर्ड बना दिया। वह मात्र 40 वर्ष की छोटी सी आयु में देश के सबसे युवा पीएम बन गए।

तालिबानी राज में अफगानिस्तान का 102वां स्वतंत्रता दिवस, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ #donotchangenationalflag

केंद्र की मंजूरी पर बच्चों को टीका लगाने के लिए तैयार केरल सरकार: वीणा जॉर्ज

भारत में सितंबर तक उपलब्ध हो सकती है बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन: ICMR-NIV निदेशक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -