बंगाल में सांसद सुरक्षित नहीं तो जनता क्या होगी ? अब TMC कार्यकर्ताओं का निशाना बने जयंत रॉय !
बंगाल में सांसद सुरक्षित नहीं तो जनता क्या होगी ? अब TMC कार्यकर्ताओं का निशाना बने जयंत रॉय !
Share:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा सांसद डॉ. जयन्त कुमार रॉय पर हमला हुआ है। उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घटना के वक़्त वह भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलकर वापस लौट रह थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज प्रखंड में डॉ. जयन्त पर हमला शाम 5 बजे हुआ। इस हमले में 2 लोगों के जख्मी होने की खबर है। दोनों को अस्पताल में एडमिट करा दिया गया है। भाजपा सांसद रॉय ने इस हमले के लिए TMC पर आरोप लगाया है।  

मीडिया से बात करते हुए जयन्त रॉय ने कहा कि, लगभग 5 बजे TMC के गुंडों ने मुझ पर हमला किया। उन्होंने मुझ पर बाँस और डंडे से हमला किया। मेरे हाथ में और सिर में चोट लगी है। मेरे साथ अन्य कार्यकर्ताओं पर भी हमला हुआ है। बंगाल में कोई कानून-व्यवस्था नहीं बची है।  नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज के डॉ. ए एन सरकार ने मीडिया को बताया कि भाजपा सांसद के सिर और पेट में चोट लगी है। हालाँकि, अभी उनकी हालत स्थिर है।

वहीं, तृणमूल कांग्रेस (TMC) जलपाईगुड़ी जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार कल्याणी ने भाजपा सांसदों पर TMC के हमले के सभी आरोपों को खारिज करके इसे भाजपा की गुटबाजी का परिणाम कहा है। 

 

गर्भवती हैं नुसरत जहां, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए सामने आई ये पहली तस्वीर

कोरोना महामारी के कारण उच्चतम स्तर पर पहुंची तुर्की में बेरोजगारी की दर

'नाज़ायज़ संबंध' थी उसकी शादी..., मौलाना ने नुसरत जहाँ को दी कलमा पढ़कर तौबा करने की सलाह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -