अमेरिका पर मुसीबत आएगी तो जापानी बैठकर सोनी टीवी देखेंगेः ट्रंप
अमेरिका पर मुसीबत आएगी तो जापानी बैठकर सोनी टीवी देखेंगेः ट्रंप
Share:

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के कैंडिडेट डोनाल्ड ट्रंप ने अपने नए विवादित बयान के तहत कहा है कि वॉशिंगटन को एशियन नेशन जापान का बचाव अवश्य करना चाहिए। लेकिन यदि अमेरिका पर हमला होता है, तो जापानी अपने घरों में बैठकर सोनी टीवी देखेंगे। आयोवा में एक स्पीच के दौरान ट्रंप ने कहा कि ये देश अपनी जिम्मेदारी खुद नहीं उठा सकता।

ट्रंप के अनुसार, अमेरिका ने साउथ कोरिया और जापान को संरक्षण दे रखा है। ट्रंप ने कहा कि आपको पता है कि हमारा जापान के साथ समझौता है। यदि जापान पर हमला होता है, तो हम पूरी ताकत लगाकर उनकी मदद करेंगे। लेकिन यदि हम पर हमला होता है, तो जापान कुछ नहीं करेगा। 69 साल के अमेरिकी बिजनेसमैन ट्रंप ने कहा कि अमेरिका साउथ कोरिया, जापान, जर्मनी, सउदी अरब व अन्य राष्ट्रों को सुरक्षा प्रदान करता है।

लेकिन बदले में अमेरिका को कुछ नहीं मिलता। ट्रंप के अनुसार, इन देशों को इसके लिए भुगतान करना चाहिए, क्यों कि अब स्थिति 40 साल पहले जैसी नहीं है। ट्रंप ने दूसरे विश्व युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि तब से जापान और वॉशिंगटन के बीच सैद्धांतिक समझौता हुआ था। जापान में 47 हजार अमेरिकी सैनिक है।

ट्रंप ने अप्रैल में भी कहा था कि नाटो सदस्य देशों को खर्च में भी हिस्सा लेना चाहिए। जापान और दक्षिणी कोरिया को नॉर्थ कोरिया से अपनी सुरक्षा स्वंय करनी चाहिए।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -