अमेरिका भेजे जाने वाले प्लूटोनियम की खेप जापान से रवाना
अमेरिका भेजे जाने वाले प्लूटोनियम की खेप जापान से रवाना
Share:

टोक्यो : जापान ने अमेरिका को दिए जाने वाले प्लूटोनियम को भेज दिया है। 331 किलो प्लूटोनियम को ब्रितानी पोतों द्वारा भेजा गया है। 1992 के बाद से अमेरिका भेजी जाने वाली यह सबसे बड़ी खेप है। इस बारे में जानकारी ग्रीन पीस ने दी। जापान की परमाणु सामग्री जापान की परमाणु ऊर्जा एजेन्सी के नियंत्रण में है।

जापान के अमेरिकी दूतावास ने इस खबर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करने से इनकार कर दिया है। कहा जा रहा है कि इसकी मात्रा इतनी ज्यादा है कि इससे 50 परमाणु बम बनाए जा सकते है। यह प्लूटोनियम द्विपक्षीय समझौते के तहत ले जाया जा रहा है, जिसका संग्रहण अमेरिका में किया जाएगा।

जापान का मुख्य परमाणु अनुसंधान केंद्र तोकाई में ही स्थित है। ब्रिटिश ध्वजों वाले पोतों का संचालन पैसिफिक न्यूक्लियर ट्रांसपोर्ट लिमिटेड के जिम्मे है। इन दोनों पोतों के जरिए प्लूटोनियम को अमेरिका के साउथ कैरोलिना स्थित सरकारी प्रतिष्ठानों में ले जाया जाएगा।

जापान के पास पड़ा विशाल प्लूटोनियम भंडार और बिजली उत्पादन के लिए ईंधन के पुन:चक्रण की उसकी महत्वाकांक्षा अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए सुरक्षा संबंधी चिंता का विषय है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -