जापान ने पोलैंड को 6-2 से हराकर अंतिम चार में बनाई जगह
जापान ने पोलैंड को 6-2 से हराकर अंतिम चार में बनाई जगह
Share:

भुवनेश्वर : एशियन चैंपियन जापान ने वर्ल्ड हाॅकी सीरीज फाइनल्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। जापान ने क्रॉसओवर के मुकाबले में पोलैंड को 6-2 से हराकर अंतिम-4 में जगह बनाई। अब भारत और जापान के बीच शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। 

महिला फुटबाल : अमेरिका ने थाईलैंड को दी 13-0 से करारी शिकस्त

ऐसा रहा पूरा मुकाबला 

जानकारी के मुताबिक दोनों टीमें अब तक 11 बार किसी भी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में आमने-सामने हुई हैं। हर बार टीम इंडिया को जीत मिली है। ओवरऑल रिकॉर्ड की बात की जाए तो दोनों टीमों के बीच अब तक 83 मुकाबले खेले गए हैं। 75 टीम इंडिया ने जीते हैं, जबकि 4 जापान ने। चार मुकाबले बराबरी पर छूटे। एक अन्य सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका और अमेरिका का मुकाबला होगा। इस बीच इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन ने गर्मी को देखते हुए सुबह के मुकाबले 45 मिनट पहले शुरू करने को कहा है। 

भारत की जूनियर पुरुष हॉकी टीम को मिली नीदरलैंड के हाथों 2-3 से हार

गर्मी से परेशान हुए खिलाड़ी 

इसी के साथ बुधवार सुबह 8 बजे से मैक्सिको और उज्बेकिस्तान का मुकाबला खेला गया। इसमें गर्मी के कारण खिलाड़ी परेशान दिखे। मैच मैक्सिको ने 4-3 से जीता। अब टूर्नामेंट में शुक्रवार को होने वाला मुकाबला सुबह 8 बजे से शुरू होगा। क्वार्टर के बीच खिलाड़ियों को 4 मिनट का ब्रेक मिलेगा। पहले यह दो मिनट का था। 15-15 मिनट के तीसरे और चौथे क्वार्टर के साढ़े सात मिनट के बाद खिलाड़ियों और फील्ड अंपायर्स को एक मिनट का वॉटर ब्रेक दिया जाएगा।

लियोनल मेसी बने सर्वाधिक कमाई करने वाले खिलाड़ी

हॉकी टूर्नामेंट : अमेरिका ने जापान के साथ खेला 2-2 से ड्रा

युवराज के संन्यास लेते ही रोहित ने किया एक ऐसा ट्वीट

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -