महिला फुटबाल : अमेरिका ने थाईलैंड को दी 13-0 से करारी शिकस्त
महिला फुटबाल : अमेरिका ने थाईलैंड को दी 13-0 से करारी शिकस्त
Share:

रीम्स : मौजूदा चैंपियन अमेरिका ने मंगलवार को यहां अपने दमदार खेल का निर्मम प्रदर्शन करते हुए थाईलैंड को 13-0 से शिकस्त दी और इस तरह से फीफा महिला विश्व कप फुटबाल टूर्नामेंट में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।3 बार के विश्व चैंपियन अमेरिका ने रीम्स में खेले गए मैच के दूसरे हाफ में ही दस गोल किए। यह टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक की सर्वश्रेष्ठ जीत भी है। 

भारत की जूनियर पुरुष हॉकी टीम को मिली नीदरलैंड के हाथों 2-3 से हार

ऐसा रहा पूरा मुकाबला 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अमेरिका ने जर्मनी की 2007 में अर्जेंटीना पर 11-0 से जीत का रिकार्ड तोड़ा। इससे पहले अमेरिका का खुद का रिकार्ड 7-0 था। ग्रुप एफ के इस मैच में अमेरिका की तरफ से अलेक्सी मोर्गन ने पांच, रोज लावेली और सामंता मेविस ने दो-दो और लिडसे होरान, मेगान रैपिनो, मालोरी पुग और कार्ली लॉयड ने एक एक गोल दागा।

लियोनल मेसी बने सर्वाधिक कमाई करने वाले खिलाड़ी

इसी के साथ मोर्गन अब तक अपने देश की तरफ से 106 गोल कर चुकी हैं। उधर रेने में ग्रुप एफ के ही एक अन्य मैच में स्वीडन ने चिली को 2-0 से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की। यूरोपीय चैंपियन नीदरलैंड ने ग्रुप ई में न्यूजीलैंड को 1-0 से हराया।

हॉकी टूर्नामेंट : अमेरिका ने जापान के साथ खेला 2-2 से ड्रा

युवराज के संन्यास लेते ही रोहित ने किया एक ऐसा ट्वीट

अनाधिकारिक वनडे में श्रीलंका-ए ने दी इंडिया-ए को छह विकेट से मात

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -