शिंज़ो आबे की सरेआम मारी गई गोली, पकड़ा गया अपराधी, जानिए क्यों किया हमला ?
शिंज़ो आबे की सरेआम मारी गई गोली, पकड़ा गया अपराधी, जानिए क्यों किया हमला ?
Share:

टोक्यो: जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान गोली मार दी गई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा इस हमले की पुष्टि की गई है और अब आबे पर हुए हमले का वीडियो भी सामने आ गया है। हमला जापान के पश्चिमी क्षेत्र नारा में सुबह लगभग 11:30 बजे हुआ, जब आबे रविवार को होने वाले उच्च सदन चुनाव से पहले एक कार्यक्रम में स्पीच दे रहे थे। इसके तुरंत बाद, एक 41 साल के शख्स को हिरासत में लिया गया है। वहीं, स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बताया जा रहा है कि, आबे की मौत हो चुकी है, वे 61 वर्ष के थे।  

जानकारी के मुताबिक, हमलावर का नाम 'यामागामी तेत्सुआ' है, जो जापान मेरिटाइम सेल्‍फ डिफेंस फोर्स (JMSDF) का पूर्व मेंबर है। इसके साथ ही वह एक स्‍थानीय यूनिवर्सिटी में असिस्‍टेंट प्रोफेसर के पद पर भी काम कर चुका है। तेत्‍सुआ ने पूर्व प्रधानमंत्री आबे पर पीछे से दो फायर किए, जिसमें एक आबे की बाईं छाती पर लगी और दूसरी उनके गर्दन पर। रिपोर्ट के मुताबिक, शूटर ने आबे पर हमला करने के लिए एक हैंडमेड बंदूक का प्रयोग किया है। हमले के लिए इस्‍तेमाल की गई बंदूक को काले टेप से लपेटकर छुपाया गया था। बता दें कि जापान में शॅार्ट बैरल शॉटगन पाने के लिए लाइसेंस पाने की प्रक्रिया काफी जटिल है। ऐसे में यह जानकारी अभी नहीं मिल पाई है कि हमलावर को बंदूक कहां से मिली थी।
 
बता दें कि जापान में गन-वॉयलेंस और सियासी हिंसा दोनो ही बहुत कम देखने को मिलती हैं। शिंज़ो आबे के साथ सुरक्षा पुलिस की एक टीम मौजूद थी, मगर शूटर उनके बेहद नज़दीक पहुंचने में कामयाब हो गया था। पुलिस में फिलहाल हमलावर को 'हत्या के प्रयास' के लिए अरेस्ट कर लिया है। 

यूरोपीय संसद ने यूरोपीय संघ के चार्टर में गर्भपात के अधिकार को शामिल करने की मांग की

यहाँ बिकिनी पहनने पर लगा प्रतिबंध, फिर भी पहनी तो लगेगा 40 हजार का जुर्माना

सऊदी अरब ने हज यात्रा के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा की घोषणा की

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -