जनता परिवार ने जताई नीतीश के नाम पर सहमति, होंगे मुख्यमंत्री उम्मीदवार
जनता परिवार ने जताई नीतीश के नाम पर सहमति, होंगे मुख्यमंत्री उम्मीदवार
Share:

बिहार/पटना : बिहार में इन दिनों चुनावी समर की रणभेरी सुनाई दे रही है। इस दौरान जहां पुराने राजनीतिक प्रतिद्वंदी आपस में हाथ मिला रहे हैं तो कुछ पुराने साथ अलग होकर चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में सपा, आरजेडी, जेडीयू और कांग्रेस को भाजपा के साथ प्रमुखरूप से देखा जा रहा है। मामले में कहा जा रहा है कि आखिर जीत किसकी होगी यह देखना दिलचस्प होगा। दूसरी ओर हाल ही में नवगठित जनता परिवार ने अपने मुखिया के तौर पर नीतीश कुमार को ही बिहार के मुख्यमंत्री पद के लिए चयनित कर लिया। इस दौरान पूर्व केंद्रीयमंत्री लालूप्रसाद यादव भी मौजूद थे। 

हालांकि मुख्यमंत्री पद के लिए उम्मीदवार की घोषणा होने के ही साथ पूर्व मुख्यमंत्री लालूप्रसाद यादव का मूड़ कुछ अलग नज़र आ रहा था। मगर उनके द्वारा स्वीकृति दिया जाना एक तरह से राजनीतिक मजबूरी कहा जा रहा है। दूसरी ओर बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अन्य सदस्यों के बीच किसी तरह के मतभेद न होने की बात भी सामने आ रही है। मामले को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने कहा कि मेरे परिवार के किसी भी बच्चे की राजनीति में रूचि नहीं है। फैसले का अधिकार मुलायमसिंह यादव को दे दिया था।

पूरे देश की निगाह बिहार पर टिकी हुई है। दूसरी ओर लालू प्रसाद यादव द्वारा दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे जो भी बोलें उसे आॅब्ज़र्व कर ही बोलें। कांग्रेस भी राजद व जद (यू) गठबंधन में शामिल रह सकते हैं। उल्लेखनीय है कि जनता परिवार पर ही पूरे बिहार चुनाव के दौरान नजर बनी हुई है। प्रमुखतौर पर माना जा रहा है कि आखिर ये गठबंधन कब तक बना रहता है और इसका भविष्य क्या रहता है। माना जा रहा था कि यह गठबंधन चुनाव के पहले ही टूट सकता है लेकिन अपने मुख्यमंत्री पद के दावेदार की घोषणा कर गठबंधन में शामिल अधिकांश नेताओं ने अपनी दूरियों को कम कर लिया है। 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -