भाई अर्जुन कपूर के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करेगी जाह्नवी कपूर
भाई अर्जुन कपूर के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करेगी जाह्नवी कपूर
Share:

बॉलीवुड की धड़कन बन चुकी जाह्नवी कपूर ने अपनी पहली फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में धूम मचा दी है। जाह्नवी कपूर ने इस साल बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया है। आपको बता दें दिवंगत ​अभिनेत्री श्रीदेवी अपनी बेटी की पहली फिल्म के लिए बहुत एक्साइटेड थीं लेकिन कार्डियो अटैक की वजह से उनकी दुबई के होटल में मौत हो गई थी। श्रीदेवी की मौत के बाद से सबकुछ बदल गया। जी हां, पहले अर्जुन कपूर जाह्नवी और खुशी कपूर से बात नहीं करते थे लेकिन आपको बता दें जल्द ही अर्जुन और जाह्नवी साथ​ दिखने वाले हैं। 

उर्वशी ने अपनी सेक्सी कमर के जरिए किया फैंस को घायल, कही आपने तो मिस नहीं किया

जी हां, जल्द ही अर्जुन और जाह्नवी कपूर करण जौहर के अप​कमिंग शो 'कॉफी विद करण' में नज़र आने वाले हैं। पहली बार होगा जब अर्जुन और जाह्नवी एक साथ प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। ऐसा भी माना जा रहा है कि इस बार करण के शो में कई स्टार किड्स भी नज़र आ सकते हैं। इनमें अनन्या पाण्डेय, सारा अली खान, सुहाना खान और ईशान खट्टर शामिल हैं। करण इससे पहले भी अपने शोज में कई ऐसे सेलेब्स को एक प्लेटफॉर्म पर ला चुके हैं जो एक दूसरे ज्यादा बात नहीं करते थे। 

​पहली बार बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर

फिलहाल तो इस शो का बेसब्री से इंतजार है क्योंकि पहली बार अर्जुन और जाह्नवी साथ​ दिखाई देेने वाले हैं। इतना ही नहीं श्रीदेवी की मौत के बाद से सौतेल भाई—बहन के बीच दूरियां खत्म होती दिखाई दे रही हैं। आपको बता दें कि अर्जुन बोनी कपूर और मोना कपूर के बेटे हैं। मोना बोनी कपूर की पहली पत्नी थीं। वहीँ जाह्नवी बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी हैं। खैर अब अर्जुन अपनी बहन जाह्नवी और खुशी के लिए बहुत केयर करते दिखाई देते हैं। वहीं जाह्नवी भी भाई अर्जुन के लिए प्यार जताने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। शो 'कॉफी विद करण' 21 अक्टूबर से शुरू होगा। यह स्टार वर्ल्ड पर रात 9 बजे से प्रासरित होगा।

बॉलीवुड अपडेट्स 

फिल्म सिंबा के बाद इस शख्स पर बायोपिक बनाना चाहते है रोहित शेट्टी

100 फिल्म करने के बाद नेशनल अवार्ड मिला इस एक्ट्रेस को

B'Day Special : बी ग्रेड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं ये कॉमेडी क्वीन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -