जम्मू में जाम में फंसे वाहन, बंद हुआ राष्ट्रीय राजमार्ग
जम्मू में जाम में फंसे वाहन, बंद हुआ राष्ट्रीय राजमार्ग
Share:

जम्मू-कश्मीरी: जम्मू-कश्मीर राज्य में इन दिनों मौसम बेहाल है। यहां पर बर्फबारी का असर जनजीवन पर साफ नज़र आ रहा है। बर्फबारी और भूस्खलन से वहां के लोग प्रभावित हो रहे हैं वहीं यातायात भी प्रभावित हो रहा है। ऐसे में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी आवागमन प्रतिबंधित रहा। 

मिली जानकारी के अनुसार यहां भूस्खलन हुआ था। जिसके चलते मलबे को हटाने का कार्य किया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग के यातायात पुलिस अधिकारी ने नेशनल हाईवे के तीसरे दिन भी बंद होने की जानकारी दी।

इस राजमार्ग को भूस्खलन के चलते बंद कर दिया गया था। इस मामले में जानकारी दी गई और कहा गया कि 550 ट्रक समेत 600 वाहन 300 किलोमीटर के क्षेत्र में इस राजमार्ग पर ही खड़े रहे। जाम होने के कारण वाहन चालक ना तो आगे बढ़ पाए और ना ही वापस लौट पाए। इस मामले में यह कहा गया कि जब तक रास्ता साफ नहीं हो जाता है तब तक किसी भी वाहन को राजमार्ग से गुजरने की स्वीकृति नहीं दी जा सकती। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -