कश्मीर में बेकसूरों पर हमले कब तक ? अब अनंतनाग में आतंकियों ने 2 मजदूरों को मारी गोली
कश्मीर में बेकसूरों पर हमले कब तक ? अब अनंतनाग में आतंकियों ने 2 मजदूरों को मारी गोली
Share:

श्रीनगर: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में एक बार फिर आतंकियों ने बाहरी मजदूरों को निशाना बनाया है। आतंकियों ने राख-मोमिन इलाके में दो मजदूरों पर गोलीबारी कर उन्हें जख्मी कर दिया। दोनों घायलों को फिलहाल अस्पताल ले जाया जा रहा है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी करते हुए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

अनंतनाग में जिन श्रमिकों को दहशतगर्दों ने निशाना बनाया है, उनके संबंध में कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई है। ये दोनों मजदूर कहां के निवासी थे और अनंतनाग में क्या काम कर रहे थे, इसको लेकर पुलिस की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है। फिलहाल दोनों घायल मजदूरों को उपचार हेतु अस्पताल में एडमिट करा दिया गया है। इसके साथ ही इलाके में सुरक्षा बलों ने आतंकियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।  

बता दें कि, इससे पहले आतंकियों ने पिछले 18 अक्टूबर को शोपियां में यूपी के रहने वाले दो श्रमिकों पर ग्रेनेड फेंककर उनकी हत्या कर दी थी। ये दोनों मजदूर टिन शेड में सो रहे थे और इलाके में मजदूरी कर रहे थे। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल (LG) मनोज सिन्हा के शोपियां दौरे पर आने वाले थे, उससे पहले दहशतगर्दों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया था कि ये दोनों ही मजदूर यूपी के कन्नौज जिले के निवासी थे। इन दोनों की पहचान मनीष कुमार और राम सागर के रूप में हुई थी। बता दें कि, कश्मीर में आतंकी खास कर हिन्दुओं को निशाना बना रहे हैं, और घाटी में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। 

हिमाचल में 65.92 फीसदी हुआ मतदान, यहाँ पड़ें सबसे ज्यादा वोट

गुजरात चुनाव से पहले ATS की ताबड़तोड़ छापेमारी, 200 जगहों पर रेड, 96 गिरफ्तार

महगाई आउट ऑफ़ कंट्रोल क्यों ? RBI गवर्नर ने बताए 3 कारण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -