लॉकडाउन में भी बाज़ नहीं आ रहे आतंकी, सर्च ऑपेरशन चला रही सेना
लॉकडाउन में भी बाज़ नहीं आ रहे आतंकी, सर्च ऑपेरशन चला रही सेना
Share:

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच जारी एनकाउंटर में अभी तक दो आतंकवादियों के मारे जाने की खबर मिली है। लगभग एक घंटे तक दोनों तरफ से गोलीबारी बंद होने के बाद जैसे ही सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया, छिपे आतंकवादियों ने एक बार फिर फायरिंग शुरू कर दी है। 

मारे गए आतंकवादियों के शव भी अभी तक पुलिस ने अपने कब्जे में नहीं ले पाई हैं। इसीलिए उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।  आतंकवादियों की तादाद चार से पांच के बीच बताई जा रही है और पुलिस का कहना है कि ये सभी आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से सम्बन्ध रखते हैं। पुलवामा पुलिस को आज सुबह गुप्त सूत्रों द्वारा डंगरपोरा इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस के SOG के जवानों ने सेना की 55आरआर और CRPF जवानों के साथ इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। 

सुरक्षाबलों के बीच अपने आप को घिरता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुबह 6.30 बजे से जारी एनकाउंटर  में दो आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है। सुरक्षाबलों का कहना है कि अभी भी दो से तीन आतंकवादी यहाँ छिपे हो सकते हैं। दोनों तरफ से फायरिंग करीब एक घंटा बंद रही, लेकिन अब फिर से आतंकवादियों की तरफ से फायरिंग की जा रही है। 

ग्रीन और ऑरेंज जोन में मिली आने-जाने की छूट, पेट्रोल-डीजल के दाम जानना हुआ जरुरी

लॉकडाउन : इस जोन में आसानी से करवा पाएंगे हेयर कट

ट्रेन और फ्लाइट में यात्रा के लिए अनिवार्य हो सकता है Aarogya Setu ऐप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -