प्रशासन ने वापस लिया अमरनाथ यात्रा रद्द करने का फैसला
प्रशासन ने वापस लिया अमरनाथ यात्रा रद्द करने का फैसला
Share:

श्रीनगर: अमरनाथ यात्रा होगी या नहीं इस बात को लेकर अब भी संशय कायम है। हांलाकि, प्रशासन ने इस बात को लेकर अभी फैसलाा लेने से मना कर दिया है। पहले यह अटकलें थी कि कोरोना महामारी के चलते यात्रा स्थगित की जा सकती है पर अब श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने इस संदर्भ में फैसला स्थगित कर दिया है।

ऐसा भी माना जा रहा है कि केन्द्र के कहने पर उत्तराखंड सरकार ने यह फैसला लिया है। राजभवन की ओर से जारी विज्ञपति में कहा गया है कि फैसला सुरक्षित रखा गया है। कोरोना महामारी की स्थिति को ध्यान में रखकर इस संदर्भ में कोई फैसला लिया जाएगा। वहीं इससे पहले प्रशासन ने कहा था कि कश्मीर में 77 रेड जोन हैं। अधिकतर अमरनाथ यात्रा मार्ग के रास्ते में हैं। ऐसे में सुविधाएं देना और जरूरी सामग्री जुटाना संभव नहीं है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुये इस बार यात्रा को टाल देना सही होगा।

जम्मू कश्मीर की अमरनाथ यात्रा सबसे बड़ी यात्रा है। इस साल यह यात्रा 23 जून से आरम्भ होनी है। यात्रा हेतु होने वाला रजिस्ट्रेशन दो बार टाला जा चुका है। यात्रा हेतु पंजिकरण एडवांस में ही आरम्भ हो जाता है। रजिस्ट्रेशन अप्रैल से शुरू होना था अब इसे 4 मई तक टाला गया। इसके लिए जम्मू कश्मीर और देश के बैंकों से भी संपर्क किया जाता है। यात्रियों को फिटनेस सर्टिफिकेट बनाने के लिए भी कहा जाता है। मेडिकल के बिना यात्रा की इजाजत नहीं दी जाती है।

कोरोना संकट में IRDAI का बड़ा ऐलान, हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों को दिया ये आदेश

इस राज्य में विधायक को एक साल तक 30% कम मिलेगा वेतन

खुशखबरी : जनधन खातों में जमा पैसा बढ़ा, जानें क्या है वजह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -