ठंडक के साथ साथ स्वास्थ्य लाभ भी देता है जलजीरा
ठंडक के साथ साथ स्वास्थ्य लाभ भी देता है जलजीरा
Share:

जल जीरा एक बड़ा ही चटपटा और स्वादिष्ट पेय पदार्थ है, जो गर्मियों में पिया जाता है। जल जीरा स्वास्थ्य के लिये भी बहुत फायदेमंद होता है। जल जीरा वजन कम, पेट ठीक रखने और शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के काम आता है। जलजीरा में काला नमक, जीरा, अदरक, नींबू, पुदीना, अदरक, अमचूर पाउडर मिलाया जाता है जिस कारन इसके बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं. गर्मियों में जब तापमान बढ़ जाता है तब जल जीरा जरुर पीना चाहिये क्योंकि यह शरीर की गर्मी को कम करता है तथा पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। गर्मियों के मौसम में अक्सर शरीर में पानी की कमी हो जाती है और भूख भी कम लगती है। इसे पीने से पानी की कमी दूर हो जाती है।

जीरे में आयरन उच्च मात्रा में होता है, इसीलिए वो एनीमिया से बचाव करता है। जलजीरा इम्यूनिटी पावर को भी बढ़ाता है और शरीर को ठंडा रखता है। काला नमक आंतों की गैस से लड़ता है और पाचन क्रिया को तेज बनाता है। अदरक मतली की समस्या को ठीक करता है। अमचूर में उच्च मात्रा में विटामिन सी होता है जो इम्यूनिटी पावर को बढ़ाता है और बहुत सी बीमारियों से बचाव करता है। इसे दिन में दो बार पियें। इसे पीने से भूख कम लगती है जिससे आप अति से ज्यादा भोजन खाने से बच जाएंगे। अगर आपको एसिडिटी की समस्या है तो जलजीरा को धीरे धीरे पियें, जब तक कि एसिडिटी कम ना हो जाए।

शरीर को स्वस्थ रखते है कालीमिर्च और गरम पानी

गर्म मौसम में भी शरीर को कूल रखता है गुलकंद

बहुत सी बीमारियों का इलाज है अंजीर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -