शक्कर छोड़कर खाते हैं गुड़ तो पहले पढ़ लीजिये इसके चौकाने वाले नुकसान
शक्कर छोड़कर खाते हैं गुड़ तो पहले पढ़ लीजिये इसके चौकाने वाले नुकसान
Share:

 

चीनी खाना खतरनाक होता है और लोग इसकी जगह गुड़ को दे देते हैं। कहा जाता है गुड़ खाना चाहिए हालाँकि इसे भी ज्‍यादा खाने की आदत हो जाए तो इसके बहुत ज्‍यादा नुकसान होते हैं। जी दरअसल कई बार लोगों को खाने के बाद गुड़ खाने की आदत होती है हालाँकि बहुत से लोगों को ये पता नहीं होता है कि गुड़ हमेशा फायदेमंद नहीं होता है। जी हाँ और गुड़ को ज्‍यादा खाना नुकसानदायक हो सकता है, आइए जानते हैं कैसे?

गुड़ क्‍यों होता हैं ज्‍यादा खाना नुकसानदायक- गुड़ में आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन जैसे पोषक तत्व बहुत ज्‍यादा होते हैं, हालाँकि इसकी अधिकता शरीर में कई समस्याओं का कारण बन सकती है। जी दरअसल इसमें डायबिटीज में मि‍ठास की अधिकता तो गर्भवास्‍था में गुड़ की गर्म तासीर सही नहीं होना शामिल है। इसके अलावा, कई बार गुड की अधिकता से फोड़े-फुंसी भी अधिक होने लगते हैं। इसी के साथ गुड़ का अधिक सेवन ब्‍लड में ट्राइग्लिसराइड्स को बढ़ा देता है। अब हम आपको बताते हैं क्या है गुड़ के नुकसान।
 
ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाता है- 100 ग्राम गुड़ में लगभग 10-15 ग्राम फ्रुक्टोज होता है। जी हाँ और अगर इसे ज्‍यादा या रोज खाने की आदत पड़ जाए तो ये तेजी से ब्‍लड शुगर को बढ़ाने लगती है। इस वजह से गुड़ को चीनी का सुरक्षित विकल्‍प समझकर ज्‍यादा खाने की भूल न करें। 

इंफेक्‍शन का कारण बनता है- गन्ने के रस से गुड़ बनता है और कई बार इसमें कुछ गंदगी रह जाती है। ऐसे में इससे इंफेक्‍शन हो सकता है। इसके अलावा कई बार ज्‍यादा गुड़ पेट में गैस, एस‍ि‍डीटी और संक्रमण की वजह बन जाता है। 
 
बढ़ सकता है वेट -
शक्कर ज्‍यादा खाने से वेट बढ़ता है हालाँकि गुड़ खाने से भी ऐसा ही होता है। ज्‍यादा गुड़ खाने से आपका वजन बढ़ सकता है। जी दरअसल गुड़ प्रोटीन और वसा के साथ फ्रुक्टोज और ग्लूकोज से भरा हुआ होता है और। करीब 100 ग्राम गुड़ में लगभग 383 कैलोरी होती है। 
 
कब्ज पैदा कर सकता है- गुड़ इम्युनिटी बढ़ाता है और मेटाबॉलिज्म को मजबूत करता है। हालाँकि कब्‍ज का कारण भी बनता है। इससे पाचन में असंतुलन हो सकता है और कब्ज की समस्या हो सकती है।

मिसकैरिज का खतरा- प्रेग्‍नेंसी में गुड़ खाने की सलाह दी जाती है लेकिन कम मात्रा में। जी दरअसल ये आयरन का लेवल बढ़ा सकता है, और जरूरत से ज्‍यादा ये गर्भपात की वजह बन सकता है।

मुंह के छालों से हैं परेशान तो काम आएँगे ये सबसे आसान घरेलू नुस्खे

जिम जाने की बजाय करें ये 3 एक्सरसाइज, तेजी से कम होगा वजन

अगर आप भी अच्छा समझकर खाते हैं ब्राउन राईस तो पहले पढ़ लीजिये उसके नुकसान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -