72 वर्ष की उम्र में दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म
72 वर्ष की उम्र में दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म
Share:

नई दिल्ली : आधुनिक तकनीक ने साइंस को भी पीछे छोड़ दिया है। आम तौर पर कहा जाता है कि ढलती उम्र के साथ महिलाओं की प्रोडक्टिविटी कम हो जाती है। लेकिन 72 वर्ष की उम्र में एक महिला ने एक बच्चे को जन्म देकर सारी स्टीरियोटाइप सोच को दरकिनार कर दिया है। यह कारनामा आईवीएफ तकनीक के कारण मुमकिन हो पाया है। 19 अप्रैल को दलजिंदर कौर ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया।

डॉक्टरों के अनुसार, जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हुआ है। दलजिंदर और उनके पति मोहिंदर सिंह (79 साल) को 46 वर्षो बाद पहला बच्चा हुआ है, जिसका नाम इस जोड़े ने अरमान सिंह रखा है। 2013 से ही यह जोड़ा ट्रीटमेंट के लिए अमृतसर से हिसार आना-जाना करता था। इस कड़ी में दो बार आईइवीएफ तकनीक फेल भी हुई लेकिन इन दोनों ने हिम्मत नहीं हारी औऱ तीसरे प्रयास में सफलता मिल ही गई।

पिछले वर्ष जुलाई में दलजिंदर ने कंसीव किया। हिसार स्थित नेशनल फर्टिलिटी एंड टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर के डॉ अनुराग बिश्नोई ने बताया कि दलजिंदर उनसे पहली बार 2013 में मिली थी। अब तक का यह दूसरा मामला है, जब 70 से अधिक उम्र की महिला मां बनी हो।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -