वीर्य से भरी होली, वहशियत की हदें पार
वीर्य से भरी होली, वहशियत की हदें पार
Share:

दिल्ली होली रंगों का त्यौहार होता है। इस दिन पूरी दुनिया में रंगो का एक अलग ही माहौल देखने को मिलता है लेकिन कई ऐसी भी जगह होती है जहाँ होली पर अभद्रता होती है।

जी हाँ वहीं अभद्रता जो अभी हाल ही में दिल्ली में हुई है। दिल्ली एक ऐसा शहर है जहाँ पर अक्सर ही अभद्रता होती हुई देखी जाती है अक्सर ही कुछ ना कुछ ऐसी खबर आ ही जाती है जो शर्मसार कर देने वाली होती है। अभी हाल ही में भी एक खबर ऐसी आई जिसने सभी को हैरान कर दिया। दिल्ली में ऐसा वाकया हुआ जिसे सुनकर कोई भी हैरानी में आ जाए।

दरअसल, एक लड़की के द्वारा सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट ने इस समय सभी को सकते में ला दिया है। लड़की ने पोस्ट में बताया कि कुछ लड़कों ने उसपर वीर्य घुले पानी के गुब्बारे फेंके !! यह सुनने में इतना अजीब है तो सोचिए उस लड़की का क्या हाल हुआ होगा जिस पर वो गुब्बारें फेंके गए।

लड़की ने इस बात को सोशल मीडिया पर लोगो से साझा किया और बताया कि होली के नाम पर कुछ लड़को ने उस पर वीर्य घुले पानी के गुब्बारे फेंके जो बहुत ही अजीब रहा। दिल्ली को तो वैसे ही "रेप कैपिटल" कहा जाता है लेकिन इस घटना ने इसे साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। होली एक पावन त्यौहार है लेकिन ये उन लड़को की समझ से परे है जिन्हे सिर्फ ये लगता है कि दुनिया की सारी लडकियां पैसो की दीवानी है। होली रंगो का त्यौहार है लेकिन ये कैसा रंग है जो इस लड़की पर फेंका गया, ये कैसी होली है जो दिल्ली में खेली गई ??

कहते है बुरा ना मानो होली है लेकिन इस शब्द की आड़ में जो हो रहा है वो घिनौना है और दुर्लभ कृत्य है। ऐसा नहीं होना चाहिए। जो वाकया लड़की के साथ हुआ है वो वाकई में बहुत ही अजीब और घिनौना है ऐसा कृत्य करने वाले लोग इतना बल कहाँ से लाते है ये किसी को नहीं पता ?? आखिर किस ख़ुशी में ये ऐसा करते है किसी को नहीं पता ?? ये करने के बाद उन्हें कैसी ख़ुशी मिलती है ये कोई नहीं जानता ??

लेकिन शायद वो नहीं जानते है कि उनके इस कृत्य से लडकियां ही नहीं बल्कि पूरा समाज उनसे नफरत करेगा प्यार नहीं। लड़को के बारे में ये बात कहीं जाती है कि कुछ ऐसा काम करों जिसे सुनकर या देखकर लड़की अपने बाल ठीक करें ना कि अपना दुपट्टा, लेकिन ये बात कहीं ना कहीं गलत साबित होती जा रहीं है क्योंकि समाज में सुधार नहीं हो रहा है जिसकी इस समय सख्त आवश्यकता है। उन लड़को की सोच बदलने की जरूरत है जो गन्दी है और गन्दी होती जा रहीं है। 

योगी के एनकाउंटर का असर

बांग्लादेश ने इस तरह किया 'श्रीदेवी' को याद

रिजवी का दिमाग ख़राब हो गया है- मुफ्ती मुकर्रम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -